jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

खिरकिया : गरीब आदिवासी किसानो की जमीन से दो दिनों में कंपनी ने नही हटाया सामान तो आदिवासी संघठन, जयश संघठन करेगा उग्र आंदोलन!

खिरकिया : हरदा जिले की तहसील खिरकिया के अंतर्गत आने वाले ग्राम छुरीखाल में गरीब आदिवासी किसानो की जमीन पर से कंपनी का अवैध कब्जा हटाने का मामला तूल पकड़ रहा है।

- Install Android App -

जयश संगठन के जिला अध्यक्ष राकेश काकोडिया दिन बुधवार को ग्राम छुरीखाल पहुंचे जहां पीड़ित किसानों के बीच चर्चा की चर्चा के दौरान किसानों ने कहा कि हमारे द्वारा कई बार आवेदन देकर जांच की मांग की जा चुकी है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अपना पल्ला झाड़ते हुए नजर आ रहे हैं और दोनों कंपनियों ने हमारी जमीन छीन कर हमें बेघर कर दिया है । जयश संगठन के जिला अध्यक्ष राकेश काकोडिया ने बताया कि दो दिनों मैं अगर प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है तो आदिवासी संगठन जयश संगठन सहित पूरे प्रदेश के संगठन को आमंत्रित कर कलेक्टर ऑफिस का घेराव कर हरदा जिले में उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। आज नायब तहसीलदार खिड़कियां को ज्ञापन सौंपा गया।