jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

kishaan Andolan Indore : दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका और थानों में बिठाया

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। सरकार और किसानों के बढ़ते टकराव के बीच जब सोमवार की देर रात तक चली मीटिंग के असफल होने के बाद किसान संगठनों ने दिल्ली चलों का नारा दिया। मंगलवार की सुबह से देश के कई राज्यों से किसान अपने अपने वाहनों से दिल्ली पहुंचने के लिए निकल पड़े। इधर मप्र में भी कई जिलों के किसान दिल्ली जाने के लिए निकले तो उन्हे भी प्रशासन द्वारा रोका गया।
जिले में संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदेश के सभी किसानों से 13 फरवरी को दिल्ली कूच का आव्हान किया था। पुलिस ने रविवार से जिले में किसान संगठन के नेताओं की धर पकड़ शुरु कर दी थी। बताया जा रहा है कि करीब 150 से अधिक किसान नेताओं को सांवेर देपालपुर अन्य थानें में बिठाया गया है और कुछ को जेल भी पहुंचाया जा रहा है।

सरकार आंदोलन को दबा रही है- किसान नेता
केंद्र की सरकार और किसानों के मध्य असफल बातचीत के बाद किसान नेताओं ने अपने संगठनों को दिल्ली बुलाने का आहवान किया था। 13 फरवरी दिल्ली कूच ओैर 16 फरवरी को ग्रामीण भारत बंद का आहवान किया हैं। इसे असफल करने के लिए किसान नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है।
सरकार की इस कोशिश को किसान नेता गलत बता रहे है।संयुक्त किसान मोर्चा की इंदौर‌ इकाई के नेता रामस्वरूप मंत्री, बबलू जाधव ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े विभिन्न किसान संगठनों के नेताओं को 11 फरवरी को अलग.अलग जिलों में गिरफ्तार किया गया है। किसानों की आवाज को प्रदेश सरकार दबाने का प्रयास कर रही हैं।हमारे कई नेताओं को थानें में बिठाया गया है।

- Install Android App -

150 से ज्यादा किसान नेताओं को पकड़ा पुलिस ने
किसान नेता शैलेंद्र पटेल व चंदन सिंह बड़वाया का कहना है कि संयुक्त किसान मोर्चा रीवा के संयोजक शिवसिंह, किसान सभा के जिला महासचिव रामजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह शंखू , संत पटेल को गिरफ्तार कर रीवा जेल भेज दिया गया। मुलताई में किसान संघर्ष समिति की प्रदेश उपाध्यक्ष एड. आराधना भार्गव को मुलताई थाना प्रभारी द्वारा गिरफ्तार कर बैतूल जेल भेज दिया गया। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव को एमपीनगर भोपाल थाना तथा महेंद्र सिंह तोमर को राजगढ़, किसान सभा के वरिष्ठ नेता रामनारायण कुरेरिया को जबलपुर से गिरफ्तार किया गया है। ग्वालियर में किसान संघर्ष समिति के जिला उपाध्यक्ष शत्रुघ्न यादव, शिव कुमार कक्का को भोपाल में गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह से विभिन्न जिलों में डेढ़ सौ से ज्यादा किसान नेताओं की गिरफ्तारी की गई है।