jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

जबलपुर में चाकूबाज महिला ने ऑटो ड्राइवर पर चलाए दनादन चाकू, चालक गंभीर

जबलपुर। चाकूबाजी के ज्यादातर मामलों में आपराधिक प्रवृत्ति के पुरुषों के ही नाम आते हैं। लेकिन जबलपुर में हुई घटना आपको चौंका देगी। यहां एक महिला ने ऑटो ड्राइवर से विवाद के बाद उसके ऊपर दनादन चाकू से हमला कर दिया, जिसमें ऑटो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। फिलहाल उसकी निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दंपति ने हाई कोर्ट जाने रोका था ऑटो
ऑटो चालक अनुज चौधरी रोज की तरह मंगलवार को भी ऑटो लेकर निकला था। वह जबलपुर के लाल माटी इलाके से हाई कोर्ट की ओर आ रहा था। तभी एक दंपति ने उसे हाथ देकर रोका और दोनों ने ही उससे हाई कोर्ट चलने के लिए कहा। अनुज चौधरी ने दंपति से 30-30 रुपए किराया मांगा, लेकिन दंपति का कहना था कि वह इससे आधा किराया ही देगा। इसके बाद दोनों ऑटो में बैठ गए।

- Install Android App -

ज्यादा किराया के आरोप में हुआ विवाद
अनुज चौधरी का ऑटो शीतला माई के पास पहुंचा ही था कि एक दूसरी सवारी ने ऑटो में बैठने के लिए हाथ दिया। उन्होंने भी हाई कोर्ट जाने की बात कही। जिस पर अनुज चौधरी ने लगभग 40 रुपए प्रति सवारी की बात की। इसको लेकर ऑटो में पहले से बैठे दंपति ने अनुज चौधरी से विवाद करना शुरू कर दिया कि तुम सभी से ज्यादा किराया वसूल रहे हो।

ड्राइवर के कमर पर चाकू से किए कई वार
अनुज चौधरी ने दंपति से कहा कि यदि आपको किराया ज्यादा लग रहा है, तो आप गाड़ी से उतर जाइए। जैसे ही इतनी बात हुई तो पति-पत्नी ऑटो से तो उतरे और ऑटो चालक पर हमला बोल दिया। पहले तो पत्नी ने ऑटो चालक के बाल पकड़कर उससे मारपीट की। इसके बाद पति ने ऑटो चालक अनुज को पकड़ा और पत्नी ने पर्स से चाकू निकालकर ऑटो चालक की कमर में घोंप दिया। जबलपुर पुलिस के एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया, “यह घटना बेलबाग थाना क्षेत्र में हुई थी। जिसके बाद तुरंत ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी दंपति को हिरासत में ले लिया गया है। जिस महिला ने हमला किया, उसका नाम नंदिनी है।