ब्रेकिंग
शूटिंग सिखाने के बहाने मोहसिन हिन्दू लड़कियों से करता था गंदी हरकत: पुलिस को मोहसिन के मोबाइल में मि... Big breaking news: टिमरनी: करताना पुलिस ने पांच रेत माफियाओं को गिरफ्तार किया, भेजा जेल, दो ट्रेक्टर... मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन किया: सिव... भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल पत्नि की बेवफाई से दुखी पति ने खाया जहर:  जिम जाने के बहाने मकसूद खान से मिलती थी। मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र!  जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव किसान आक्रोश मोर्चा ने हरदा विधायक, सांसद का पुतला फूंका, किसान बोले , मुंग फसल खरीदी के लिए अभी तक ... Harda news: वार्ड क्रमांक 35 उड़ा में नल कनेक्शन काटे: नगर पालिका ने कई बार दी थी सूचना; जवाब न देने... हंडिया : जिम्मेदारों की घोर लापरवाही ! मां नर्मदा के सड़क घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर बिछी कीचड़ की... Big breaking news: टिमरनी: नायब तहसीलदार पटवारी को धमकी देकर रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली वाहन छुड़ाकर...

Ladli Behna Yojana Maharashtra: योजना के तहत केवल इन महिलाओं के होंगे आवेदन फार्म जमा, यहां देखें पात्रता की जानकारी

Ladli Behna Yojana Maharashtra: 28 जून को महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक मदद प्रदान करने के उद्देश्य से लाडली बहना योजना को शुरू करने का निर्णय लिया, परंतु इस योजना के तहत केवल राज्य की पात्रता धारी महिलाएं ही अपना आवेदन फार्म जमा कर सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली लाडली बहना योजना के तहत निर्धारित पात्रता की जानकारी प्रदान करने वाले हैं।

अगर आप भी महाराष्ट्र में निवास करते हैं और सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली लाडली बहना योजना के अंतर्गत अपना आवेदन फार्म जमा करने पर विचार कर रहे हैं, तो आपको आवेदन फार्म जमा करने से पहले योजना हेतु सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता की सभी जानकारी होनी चाहिए। आज आर्टिकल में हम आपको योजना हेतु निर्धारित पात्रता की जानकारी प्रदान करने वाले हैं। इसके अलावा आवेदन प्रक्रिया और लगने वाले जरूरी दस्तावेज की जानकारी प्रदान की जाएगी।

महाराष्ट्र लाडली बहना योजना क्या है ?

महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य की गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने ₹1500 की सहायता राशि प्रदान करने के उद्देश्य से लाडली बहना योजना को शुरू करने पर विचार किया गया। महाराष्ट्र सरकार ने विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान बजट पेश करते समय राज्य की महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना शुरू करने का ऐलान किया। इस योजना के तहत सरकार द्वारा 46000 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया गया है राज्य की गरीब महिलाएं योजना के अंतर्गत अपना आवेदन फार्म जमा कर सकती हैं और हर महीने ₹1500 की आर्थिक राशि प्राप्त कर सकती है।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना के तर्ज पर शुरू की गई है। मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए लाडली बहना योजना को शुरू किया था अब इसी प्रकार महाराष्ट्र सरकार भी अपने राज्य की महिलाओं के लिए इस योजना को शुरू करने पर विचार कर रही है।

- Install Android App -

महाराष्ट्र लाडली बहना योजना के लिए जरूरी पात्रता –

भारत सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए शुरू की जाने वाली लाडली बहना योजना के तहत आवेदन फार्म जमा करने की इच्छुक महिलाओं को इस योजना हेतु सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता की जानकारी होनी चाहिए। इस योजना के अंतर्गत केवल पात्रता धारी महिलाएं अपना आवेदन फार्म जमा कर सकती हैं।

1. महाराष्ट्र लाडली बहना योजना के अंतर्गत केवल राज्य की मूल निवासी महिलाएं अपना आवेदन फार्म जमा कर सकती हैं।
2. आवेदन फार्म जमा करने वाली महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
3. आवेदन फार्म जमा करने वाली महिला गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर होना चाहिए।
4. महिला के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता एवं शासकीय नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
5. महिला के पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए। बैंक खाता डीबीटी सक्रिय एवं आधार से लिंक होना जरूरी है।
6. आवेदन फार्म जमा करने वाली महिला के परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि नहीं होना चाहिए।
7. राज्य की दिव्यांग एवं विधवा महिलाएं इस योजना के तहत आवेदन फार्म जमा कर सकती है।