ब्रेकिंग
अपूर्ण पेयजल योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करें, पूर्ण पेयजल योजनाओं को पंचायतों को सौंपें कलेक्टर श्री सिं... Kheti kisani: खिरकिया : महिला किसान दिवस महिला कृषकों ने खेती में अपने- अपने अनुभव साझा किये शरदसुपरमून सबसे चमकीला और सबसे बड़ा दिखेगा आज (17 अक्‍टूबर ) शाम – सारिका हंडिया: ग्राम हंडिया के वार्ड क्रमांक 8 में 8 दिनों से पेयजल व्यवस्था ठप्प, परेशान होकर महिलाएं पहुं... अगर बनना है करोड़पति तो इन मूर्तियो को घर मे करे स्थापित, किन 7 मूर्तियां घर मे होती माँ लक्ष्मी की क... Ladli Behna Yojana: दीपावली का त्यौहार सामने है लाड़ली बहनो की उम्मीद बड़ी क्या इस दिवाली पर मिलेगे ... Shadi Loan Yojana: शादी के लिए सरकार देगी 40 लाख रुपए का लोन, ऐसे करे आवेदन Dairy Farming Loan Yojana 2024: डेयरी फार्मिंग के लिए किसानों को मिलेगा 20 लाख तक का लोन, जानें पूरी... BPL Ration Card 2024: अब घर बैठ ऐसे बनाए अपना राशन कार्ड, यहां जाने ऑनलाइन तरीका Ladli Behna Yojana: इन बहनों को नहीं मिलेगी अगली किस्त, सरकार ने हटाया नाम, नहीं मिलेंगे ₹1250

Ladli Behna Yojana: दीपावली का त्यौहार सामने है लाड़ली बहनो की उम्मीद बड़ी क्या इस दिवाली पर मिलेगे 3000 रुपए?? या बोनस

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। इसी माह के अंतिम दिन दीपावली है तो लोगो की जेब पर अतिरिक्त वजन है घर की साफ सफाई और रंगाई पुताई मरम्मत जरुरी सामान की खरीददारी में रूपयो की आवश्यकता होती है ऐसे में महिला को मिलने वाली Ladli Behna Yojana: की किश्त मददगार होती है। त्यौहार के सामने होने से महिलाओं मे चर्चा है कि कबआयेगी 18 किश्त। यों तो प्रदेश की मोहन यादव सरकार लाडली बहना के चेहरे पर मुस्कान ला ही देती है।1250 रुपए की किस्त बिना नागा खाते डाल रही है। अब दीवाली का त्योहार बिल्कुल महीने के आखिर में है, ऐसे में हर घर में एक ही चर्चा हो रही है- कब आएगी दीपावली वाली 18वीं किस्त…?

कब आ सकती है लाड़ली बहना की किश्त

इस योजना से लाभांवित महिलाएं यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि अगली किस्त कब तक उनके खाते में पहुंचेगी।जो जानकारी मिल रही है कि लाड़ली बहना बहना योजना की किस्त की 2तारीख बन रही है।
सरकारी सूत्रो के अनुसार पहली तारीख दीवाली के ठीक पहले यानी 27 अक्टूबर को या दूसरी नवंबर के पहले सप्ताह में यानी 5 नवंबर 2024 को सीधे लाभार्थियों के खातों में जमा करने की बातें भी सामने आ रही हैं।

लाड़ली बहना को फिलहाल नहीं मिलेंगे 1500 रु

लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ₹1250 प्रति महीना प्रदान किया जाता है। कुछ महिलाओं को यह उम्मीद थी कि सरकार द्वारा वादा की गई ₹3000 की राशि इस किस्त में मिल सकती है। हालांकि, अब तक किसी भी तरह की राशि वृद्धि की घोषणा नहीं की गई है। इसलिए, इस 18वीं किस्त में भी ₹1250 की ही राशि मिलने की संभावना है। अगर सीएम मोहन यादव मेहरबान हुए तो रक्षाबंधन की तरह 250 या 500 रुपए का बोनस जरूर मिल सकता है।

- Install Android App -

सरकार ने पहले घोषणा की थी कि इस योजना की राशि को ₹1500 या ₹3000 तक बढ़ाया जाएगा। इसके बावजूद, अब तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सरकारी अधिकारियों का कहना है कि समय आने पर राशि वृद्धि की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा, लेकिन अभी के लिए इस बारे में कोई विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं है।

2023 में योजना की हुई थी शुरुआत

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की शुरुआत 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सिंह चौहान ने की थी। इसमें उन्होंने वादा किया था कि धीरे-धीरे इस राशि को 3000 रुपए तक बढ़ाया जाएगा। शुरुआत में एक हजार रुपए की राशि प्रदान कि जाती थी। लेकिन कुछ समय बाद ही इस राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया था। तभी से लोगों को इंतजार था कि कब इस राशि में अगली बढ़ोतरी की जाएगी।

बैंक खाता आधार से लिंक होना जरुरी है

लाडली बहना योजना के तहत लाभार्थी का बैंक खाता डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है। यदि आपके खाते को अब तक आधार से लिंक नहीं किया गया है, तो आप बैंक जाकर इसे लिंक करवा सकती हैं। आधार लिंक के बिना आपकी राशि अटक सकती है और समय पर आपके खाते में जमा नहीं हो पाएगी।

यह भी पढ़े:- Ladli Behna Yojana: इन बहनों को नहीं मिलेगी अगली किस्त, सरकार ने हटाया नाम, नहीं मिलेंगे ₹1250