पश्चिम बंगाल। प्रदेश के पूर्व बर्दवान जिले में पुलिस को यात्री बस की चेकिन्ग के 72 लाख रुपये कैश बरामद हुआ है। बस बिहार के भागलपुर से कोलकाता जा रही थी। भारी मात्रा मे नगद राशि की गिनती के लिए पुलिस को मशीन तक मंगवानी पड़ी। इधर इतने सारे नगद रुपए का कोई वैध दस्तावेज न मिलने पर 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी थाना क्षेत्र के पलसित टोल प्लाजा के पास की है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मेमारी थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर नाका चेकिंग शुरू की ।जिसमे एक यात्री बस जो भागलपुर से कोलकाता जा रही थी रोक कर बस की तलाशी ली। जिसमे में दो बैगों से 72 लाख रुपये नकद मिले।
जब पुलिस ने जब यात्री शंभूनाथ वर्मा, बबलू दास, कृष्ण दास और नवीन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इनमें से नवीन कुमार सिंह और बबलू दास बस के ड्राइवर और कंडक्टर बताए जा रहे हैं।चारों बिहार के भागलपुर और बांका जिलों के रहने वाले हैं।इस रकम के दस्तावेज मांगे, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

