jhankar
ब्रेकिंग
Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल

नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी

ओंकारेश्वर। जिले की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में सुबह बोटिंग कर रहे पर्यटकों को नर्मदा किनारे चट्टानों पर तेंदुआ दिखाई दिए जाने के बाद हलचल मच गई। ओंकारेश्वर बांध के बैकवॉटर क्षेत्र में काजलरानी माता मंदिर के पास बोटिंग कर रहे श्रद्धालु और पर्यटकों की नजर चट्टानों के बीच आराम कर रहे तेंदुए पर पड़ी। यह दृश्य देखते ही लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में इसे कैद करना शुरू कर दिया।

- Install Android App -

खास बात यह रही कि लोगों की मौजूदगी और हलचल के बावजूद तेंदुआ पूरी तरह शांत नजर आया। वह कभी चट्टानों पर बैठा रहा तो कभी इधर-उधर टहलता दिखाई दिया, मानो उसे आसपास की गतिविधियों से कोई फर्क ही न पड़ रहा हो। इस घटना के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें लोग काफी दिलचस्पी से देख रहे हैं।

बता दें कि ओंकारेश्वर क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ियों और शांत वातावरण के लिए पहले से ही प्रसिद्ध है। यहां नर्मदा बैकवॉटर में बोटिंग का अनुभव पर्यटकों के लिए खास आकर्षण रहता है। ऐसे में तेंदुए की मौजूदगी ने इस जगह के रोमांच को और बढ़ा दिया है। आमतौर पर तेंदुए को देखकर डर का माहौल बन जाता है लेकिन यहां मौजूद लोग इस अनोखे दृश्य को देखकर उत्साहित नजर आए और उन्होंने इसे यादगार पल के रूप में कैद किया।