jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ...

Loan Scheme : सरकार ने शुरू की नईं स्कीम मिलेंगा 50 हजार से 10 लाख तक का लोन, जानें स्कीम

Loan Scheme : बिजनेस शुरू करने में कई बार आर्थिक दिक्कतें आड़े आती हैं, लेकिन अब आपकी यह समस्या दूर होने वाली है। सरकार की ओर से एक नई योजना शुरू की गई. इस योजना के तहत आप बिना किसी प्रोसेसिंग स्कीम के 50 से 10 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं. इस लोन पर आपको 12 फीसदी ब्याज देना होगा.

Loan Scheme

अगर आप भी इस समय बिजनेस शुरू करने का प्लान बना रहे हैं तो केंद्र सरकार की ओर से बिजनेस शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसमें आपको 50,000 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद मिलेगी. आइए हम आपको बताते हैं कैसे-

मुद्रा ऋण योजना

केंद्र सरकार द्वारा कई विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं, उन्हीं में से एक है प्रधानमंत्री मुद्रा योजना। इस योजना के तहत आपको लोन की सुविधा दी जाती है। इसमें आपको आसानी से लोन मिल जाता है. इसकी खास बात यह है कि आपको बिना किसी गारंटी के लोन मिल जाएगा और आपको कोई प्रोसेसिंग फीस भी नहीं देनी होगी।

मुद्रा लोन पर ब्याज दरें क्या हैं?

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत कोई निश्चित ब्याज दरें नहीं हैं। मुद्रा लोन के लिए बैंक अलग-अलग ब्याज दरें ले सकते हैं। सामान्यतः न्यूनतम ब्याज दर 12 प्रतिशत होती है।

3 प्रकार के ऋण उपलब्ध हैं

आपको बता दें कि पीएम मुद्रा लोन का लाभ आप 3 चरणों में प्राप्त कर सकते हैं। इसमें पहला कदम है शिशु लोन. इसके अलावा दूसरा चरण किशोर लोन और तीसरा चरण तरुण लोन है।

- Install Android App -

1. शिशु लोन योजना- इस योजना के तहत आपको 50,000 रुपये तक का लोन मिलेगा.

2. किशोर ऋण योजना- इस योजना में ऋण राशि 50,000 रुपये से 5 लाख रुपये तक निर्धारित की गई है।

3. तरूण लोन योजना- तरूण लोन योजना के तहत 5 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है.

किसे मिलेगा फायदा?

यह योजना खास तौर पर छोटे कारोबारियों के लिए शुरू की गई थी. उदाहरण के तौर पर दुकानदार, फल/सब्जी विक्रेता, लघु उद्योग, खाद्य सेवा इकाइयां, मरम्मत की दुकानें, मशीन संचालन, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां शुरू करने के लिए इस योजना के तहत ऋण लिया जा सकता है।

कहां से ले सकते हैं ये लोन?

आपको बता दें कि यह लोन आप किसी भी सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंक, विदेशी बैंक, ग्रामीण बैंक और सहकारी बैंक से ले सकते हैं। आरबीआई ने मुद्रा ऋण वितरित करने के लिए 27 सरकारी बैंकों, 17 निजी बैंकों, 31 ग्रामीण बैंकों, 4 सहकारी बैंकों, 36 सूक्ष्म वित्त संस्थानों और 25 गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) को अधिकृत किया है।

कैसे मिलेगा लोन?

लोन लेने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट http://www.mudra.org.in/ पर जा सकते हैं। यहां से फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको सारी जानकारी भरनी होगी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। बैंक का ब्रांच मैनेजर आपसे काम के बारे में जानकारी लेता है. उसी आधार पर पीएमएमवाई आपको लोन स्वीकृत करता है.