jhankar
ब्रेकिंग
सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर विकसित भारत की संकल्पना पर सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र , आत्मनिर्भर नारी पर दिए प्रभावी भाषण

LPG Subsidy : अब इन लोगों को सिलेंडर खरीदने पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, जानें क्यों

LPG Subsidy : अब इन लोगों को सिलेंडर खरीदने पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, जानें क्यों एलपीजी सिलेंडर अगर आपने उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन लिया है तो बिल्कुल भी देर न करें। तुरंत बैंक जाएं और अपने खाते को आधार से लिंक कराएं। अगर ऐसा नहीं किया तो आपको सिलेंडर खरीदने पर सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा। जिले के 1.27 लाख उज्ज्वला लाभुकों को 603 रुपये में सिलेंडर उपलब्ध कराया जायेगा, जबकि 23944 लाभुक इससे वंचित रह जायेंगे.

LPG Subsidy

डीएम आरके त्यागी ने कंपनियों को लाभार्थियों के खाते को आधार से लिंक करने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद यह काम अब तक पूरा नहीं हो सका है. सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को गैस कनेक्शन मुहैया कराया था.

अमरोहा में 1.51 लाख लोगों को इस योजना का लाभ मिला

जिले में 1.51 लाख लोगों ने योजना का लाभ उठाया था। ये कनेक्शन तीन कंपनियों की 38 गैस एजेंसियों ने जारी किए थे। इसमें आईओसीएल कंपनी के उज्ज्वला कनेक्शन धारकों की संख्या 10679, बीपीसीएल की 7911, एचपीसीएल की 5354 है।

कुछ दिन पहले केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन धारकों के लिए सब्सिडी की राशि 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई थी. यानी इसमें 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इसके बाद उज्ज्वला लाभार्थी को 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर के लिए 603 रुपये चुकाएं। अभी तक उन्हें 703 रुपये चुकाने पड़ते थे.

- Install Android App -

आधार कार्ड को बैंक से लिंक कराना जरूरी

यह लाभ केवल उन्हीं को मिलेगा जिनका आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक है और सीडिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिले में अब तक 1.27 लाख लाभुकों ने बैंक पहुंचकर अपने खाते से आधार लिंक कराया है और सीडिंग करायी गयी है. 23,944 लाभार्थियों ने कोई प्रक्रिया नहीं अपनाई है. इसलिए उन्हें सब्सिडी का यह लाभ नहीं मिल पाएगा.

जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान ने बताया कि इस मामले में जिलाधिकारी ने कंपनियों के अधिकारियों की बैठक ली है। इसमें लाभार्थी के बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक कराने को कहा गया। लेकिन, धीमी प्रगति के कारण लाभुक सब्सिडी के लाभ से वंचित हैं.

दिवाली पर आपको फ्री सिलेंडर का तोहफा मिल सकता है

विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से वादा किया था कि हर साल होली और दिवाली पर सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा. सरकार ने उज्ज्वला लाभार्थियों को यह सिलेंडर देने का वादा किया था. हालांकि, होली पर लाभार्थियों को सिलेंडर नहीं मिला, लेकिन अगले महीने दिवाली का त्योहार है. इस बार लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर मिलने की उम्मीद है।

इधर, जिला पूर्ति विभाग ने भी सभी कनेक्शन धारकों का ब्योरा जुटा लिया है। इस संबंध में डीएसओ ने बताया कि अभी तक ऐसा कोई सरकारी आदेश नहीं आया है. वह आएंगे तो उसके अनुसार काम किया जाएगा।