मकड़ाई एक्सप्रेस 24 M.p : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों में सभी राजनैैतिक पार्टी लगी हैैै। इस दौेरान m.p मेें भाजपा विधायक नेे पार्टी से इस्तीफा देकर पार्टी को बड़ा झटका दिया है। मिली जानकारी केे अनुसार बीजेपी के विधायक नारायण सिंह त्रिपाठी ने पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। नारायण त्रिपाठी मैहर से विधायक हैै । सूूत्रोे की मानेे तो त्रिपाठी कांग्रेस में शामिल हो सकतेे है। चोक चौराहोें पर राजनीतिक चौपालेे सज रही जिनमेें कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं शुरु हो गई हैं। बता दें कि भाजपा ने मैहर से नारायण त्रिपाठी का टिकट काटकर इस बार श्रीकांत चतुर्वेदी को दिया है ।
चुुुनाव से पहलेे येे सब होेता है, कोेई पार्टी की रणनीति तोे कोई वरिष्ठ नेेतृत्व सेे असंतुष्ट होकर पार्टी छोेड देेतेे हैै। मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने चुनाव से ठीक पहले शुक्रवार को भाजपा पार्टी और विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया। नारायण त्रिपाठी ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को दो लाइन का इस्तीफा भेजा है जिसमें उन्होंने लिखा है, मैं नारायण त्रिपाठी सदस्य मध्यप्रदेश विधानसभा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। इस्तीफा देने के बाद नारायण त्रिपाठी ने कहा है, कि बीजेपी में सुनने वाला कोई नहीं है, मैं पहले ही कह चुका था मैं भाजपा संगठन में नहीं रहने वाला। आज औपचारिक तौर पर बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। मैहर जाकर मैहर की जनता और विंध्य की जनता से पूछूंगा किस पार्टी से चुनाव लड़ूं। चर्चाएं हैं कि वो जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

