jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

माॅ दुर्गा गरबा उत्सव की नगर में रही धूम, बड़ी संख्या में बच्चों और महिलाओं ने दर्ज कराई अपनी उपस्थिति, बालिकाओ को शिल्ड पुरूस्कार देकर किया सम्मानित

खिरकिया। प्रतिवर्ष अनुसार माॅ दुर्गा गरबा उत्सव द्वारा स्थानीय श्री विनायक गुर्जर बाल विधापीठ हायर सेकेण्डरी स्कूल गुर्जर छात्रावास परिसर में गरबा संचालक कोरियोग्राफर मिलिन खंडेल ने भक्ति भाव के साथ गरबे का आयोजन शनिवार को रात्रि में शुरू किया मां दुर्गा की पूजा अर्चना के बाद रात्रि तकरीबन 8.30 बजे से लेकर 11 तक गरबे का आयोजन किया गया।

तीन दिवसीय गरबे के आयोजन में पहली रात्रि को ही बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने मौके पर पहुंचकर गरबे के आयोजन का लुफ्त उठाया। गरबें में छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े- बड़े में बेहद उत्साह का माहौल नजर आया। ज्ञात हो गरबा और डांडिया जैसे पारंपरिक नृत्यों का आयोजन किया जाता है, जो माता दुर्गा की भक्ति और उत्साह को दर्शाते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों तक, माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है, और प्रत्येक दिन एक विशेष रंग के वस्त्र धारण किए जाते हैं। ये रंग माता दुर्गा के विभिन्न गुणों और शक्तियों का प्रतीक होता हैं। आपको बता दे गरबे में बालिकाओ ने शानदार अपनी कला का प्रदर्शन किया।

- Install Android App -

यह आयोजन समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होता है, जहां लोग एकत्र होकर माता दुर्गा की आराधना करते हैं और अपनी संस्कृति को जीवंत बनाते हैं। माॅ दुर्गा गरबा उत्सव कार्यक्रम के प्रयोजक, सीताराम ज्वेलर्स ब्रज रश्मि सोनी वैभव विनती सोनी भारती अनिल गुर्जर वंदना मलखानसिंह इरलावत स्वर्ण गंगा ज्वेलर्स अनिल रेखा सोनी परंपरा इंदौर राजदीप तेजस्वी द्विवेदी सोनी तनु श्री पैथालाॅजी अनिल गुर्जर कंचन भोजनालय चंदन सोनी कनक मोबाईल इलेक्ट्रानिक न्यू मोबाईल जंक्शन दीपक प्रजापत रेणुका ज्वेलर्स अनिकेत भाउ एवं लकी ड्रा के प्रयोजक नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेन्द्र सिंह खनूजा, भूरू प्रजापत मुकेश राजपूत सांड परिवार एवं खंडेल परिवार द्वारा उपहार वितरित किये।

चेतना समिति महिला मंडल करणी सेना महिला मंडल अखिल भारतीय महिला मंडल गुर्जर महिला मंडल यूवा मोर्चा महिला द्वारा पुरूस्कार वितरित किये गये गरबा कार्यक्रम के समापन के दौरान गरबा नृत्य करने वाली नन्ही बालिकाओ को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। कोरियोग्राफर मिलिन खंडेल द्वारा बालिकाओ को शील्ड एवं प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।