jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

मध्यप्रदेश न्यूज़ : MP पहली बार होगा ‘किशोर अलंकरण सम्मान’, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक होंगे मुख्य अतिथि

समारोह 29 नवंबर को क्रिश्चियन कॉलेज परिसर में आयोजित होगा

 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। शहर में राग इंदौरियन्स कला एवं सांस्कृतिक मंच द्वारा स्थापित पहला किशोर कुमार अलंकरण सम्मान समारोह आगामी 29 नवंबर, शनिवार शाम 5:30 बजे क्रिश्चियन कॉलेज परिसर में आयोजित किया जाएगा। यह पहला अवसर है जब इस ऐतिहासिक कॉलेज में, जहां महान गायक किशोर कुमार ने अपनी शिक्षा प्राप्त की, उनके नाम पर यह विशेष सम्मान दिया जाएगा।

 

मुख्य अतिथि और सम्मानित कलाकार

 

इस आयोजन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक होंगे। उनके साथ इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी समारोह में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध गायक राजेश अय्यर और प्रदेश स्तर के एक चयनित गायक को किशोर कुमार अलंकरण सम्मान प्रदान किया जाएगा।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

समारोह में कई गणमान्य व्यक्तित्व शामिल होंगे, जिनमें पूर्व विधायक अश्विन जोशी, विधायक गोलू शुक्ला, समाजसेवी योगेंद्र महंत, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी, वर्तमान अध्यक्ष दीपक कर्दम, तथा अन्य प्रतिष्ठित अतिथि जैसे राधेश्याम पटेल, पंकज संघवी, शैलेश गर्ग और कुतुब राजगढ़वाला शामिल हैं।

समारोह की विशेषता: किशोर कुमार और क्रिश्चियन कॉलेज का जुड़ाव

- Install Android App -

मंच के अध्यक्ष तन्मय पांडे, सचिव जवाहर मंगवानी और संरक्षक प्रमोद दीक्षित ने बताया कि किशोर कुमार ने अपनी उच्च शिक्षा यही क्रिश्चियन कॉलेज में प्राप्त की थी। कॉलेज हॉस्टल में रहते हुए उन्होंने अपने दोस्तों के बीच गाना शुरू किया।

कॉलेज की यादों से जुड़े कुछ गीत जैसे “दे दे मेरा पाँच रुपैया बारा आना” और “मेरे सामने वाली खिड़की में एक चाँद का टुकड़ा रहता है” उन्होंने अपनी फिल्मों में भी शामिल किए। इसी ऐतिहासिक जुड़ाव को ध्यान में रखते हुए यह समारोह पहली बार उसी कॉलेज परिसर में आयोजित किया जा रहा है।

 

हर वर्ष चयनित कलाकारों को मिलेगा सम्मान

 

संस्था ने बताया कि यह सम्मान हर वर्ष उन गायक कलाकारों को दिया जाएगा जो किशोर कुमार के गीतों को उनके ही अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं और जिन्होंने राष्ट्रीय या प्रदेश स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाई है।

लीना चंदावरकर और परिवार की विशेष उपस्थिति

कार्यक्रम में किशोर कुमार की पत्नी लीना चंदावरकर, और उनकी पोती तथा अमित कुमार की बेटी मुक्ता गांगुली भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस अवसर पर मुंबई के गायक राजेश अय्यर, मुक्ता गांगुली तथा शिफा अंसारी किशोर कुमार के प्रसिद्ध युगल और एकल गीतों की प्रस्तुति देंगे।

 

कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

 

इस सांस्कृतिक समारोह का सीधा प्रसारण डीजियाना न्यूज़ नेटवर्क द्वारा किया जाएगा।