jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Maharashtra News : ठाणे के अस्पताल में 48 घंटों में 18 मरीजों की मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 महाराष्ट्र |ठाणे के कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज मेमोरियल (CSMM) अस्पताल में पिछले करीब 48 घंटों में 18 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री दीपक केसरकर ने अस्पताल का दौरा किया और मरीजों की मौत पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि अगर इलाज में लापरवाही पाई गई, तो दोषियों पर कार्रवाई होगी और मरनेवालों को मुआवजा दिया जाएगा। नगर निगम आयुक्त अभिजीत बांगर ने पत्रकारों से बातचीत में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को इसकी सूचना दे दी गई है। उनका कहना है कि लोगों की मौत की वजहें अलग-अलग हैं, जिसमें किडनी की समस्या, एक्सीडेंट, जहर, न्यूमोनिया आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एक जांच समिति का गठन किया जाएगा, जो इस बात की जांच करेगी कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को उचित इलाज मिल रहा है या नहीं।