jhankar
ब्रेकिंग
3 मार्च को आसमान में ग्रहण का साया! इन 5 राशियों पर मंडरा रहा खतरा? खाटूश्याम जी के दरबार में दिखा अनोखा नजारा, पहली बार पंचमेवों से हुआ श्रृंगार होली से पहले घर के दरवाजे पर लगा दे ये 5 पौधे, रातों-रात बदल सकती है आपकी किस्मत Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे CM मोहन यादव ने किया होलिका दहन, प्रदेश में सबसे पहले महाकाल को गुलाल लगाकर किया गया शुरू हरदा में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, वनों की लकड़ी को कहें 'ना', गौकाष्ठ को कहें 'हाँ' हरदा : नरवाई प्रबंधन एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित हंडिया : हंडिया थाने में शांति समिति की बैठक: होली व रमजान को लेकर अहम निर्णय,,, हरदा : होलिका दहन के दौरान करे उपाय होगा जीवन की परेशानियो का समाधान इजराइल का 'ब्रह्मास्त्र': आयरन बीम ने युद्ध के मैदान में पहली बार दिखाया दम, लेजर की शक्ति से हिजबुल...

बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेंगी मैथिली ठाकुर

जबलपुर। बेहद कम उम्र में गायिकी में उतरी मैथिली ठाकुर अब देशभर में जानीं जातीं है। उनकी लोकप्रियता के चलते अब उन्होंने भाजपा के टिकट पर बिहार में विधानसभा सीट बेनीपट्टी से चुनाव लड़ने का मन बनाया है। हालांकि ये तभी संभव होगा जब भाजपा उन्हे टिकट देगी। जबलपुर में पत्रकारों से बातचीत में मैथिली ठाकुर से जब बिहार में चुनाव लड़ने की अटकलों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, मैं भी टीवी पर देख रही हूं। मैं कल ही बिहार गई थी। वहां नित्यानंद जी से मिली और तावड़े जी से भी मिलने का अवसर मिला। मुलाकात हुई बहुत सारी बात हुई बिहार के भविष्य के बारे में। बिहार में क्या चल रहा है उसके बारे में। देखते हैं अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। देखते हैं अभी।

- Install Android App -

मैथिली ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा, मैं चाहती हूं कि देश के विकास के लिए जो भी संभव हो, मैं कहीं योगदान दे सकती हूं तो जरूर खड़ी हूं। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें अब लोग विधायक और मंत्री के रूप में देखेंगे तो उन्होंने कहा, मुझे पता नहीं, सब भगवान भरोसे है। देखते हैं आगे क्या होता है। मुझे खुद पूरी-पूरी खबर नहीं है। अभी पुष्टि नहीं है। मैथिली ने कहा, मैं अपने गांव के क्षेत्र में ही जाना चाहूंगी। क्योंकि वहां से अलग जुड़ाव है। वहां से शुरुआत होगी तो मुझे सीखने को मिलेगा, लोगों से मिलना जुलना, लोगों की बातें सुनना, मुझे ज्यादा समझ में आएगा अगर मैं अपने गांव से शुरुआत करती हूं तो। गौरतलब है कि मैथिली मधुबनी जिले में बेनीपट्टी की रहने वाली हैं। बेनीपट्टी एक विधानसभा सीट है। अटकलें हैं कि भाजपा उन्हें बेनीपट्टी से ही मैदान में उतार सकती है। जुलाई में ही 25 साल की हुईं मैथिली ठाकुर लोकगीत और भजन गाकर देश-विदेश में मशहूर हो चुकी हैं। मैथिली का परिवार रोजगार की तलाश में बिहार से दिल्ली पलायन कर गया था। एक दिन पहले ही भाजपा के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय और विनोद तावड़े के साथ मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद इस बात की अटकलें तेज हो गईं कि मैथिली अब चुनावी मंच पर भी दिख सकती हैं।