jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचाय... बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पद्म प... दस्तक अभियान प्रथम चरण का शुभारंभ 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज 28 जुलाई से 08 अगस्त तक अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स, भोपाल (मध्य प्रदेश) में होगी रैली मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिले की 91015 बहनों के खाते में राशि अंतरित की

हरदा : नरवाई प्रबंधन एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित

हरदा /सोमवार मार्च 2026 को उपसंचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास कार्यालय के सभाकक्ष में नरवाई प्रबंधन एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपसंचालक कृषि श्री जे. एल. कास्दे ने की।

बैठक में सहायक संचालक पशुपालन डॉ. एस.एन. बांके, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. रूपचंद जाटव, प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री तुलसीराम चौहान, श्री वीरेंद्र कुमार साहू, श्रीमती संगीता डाबर, विकासखंड तकनीकी प्रबंधक (आत्मा) डॉ. श्रीचंद जाट, श्री अनिल मलगाया, श्री संजय गौर तथा कृषि विस्तार अधिकारी/सहायक तकनीकी प्रबंधक (आत्मा) उपस्थित रहे।

- Install Android App -

बैठक के दौरान नरवाई प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम (Soil Health), पीएम सौर ऊर्जा योजना, ई-विकास प्रणाली तथा मृदा नमूना संग्रहण (Soil Sample Collection) की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की प्रगति, लक्ष्य प्राप्ति एवं मैदानी स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई।

उपसंचालक कृषि श्री कास्दे ने निर्देशित किया कि मैदानी स्तर पर योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा मृदा नमूना संग्रहण कार्य निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए प्रभावी क्रियान्वयन एवं समन्वय के साथ कार्य किया जाए।

बैठक में योजनाओं के बेहतर संचालन एवं लक्ष्य पूर्ति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।