jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

Majhi Ladki Bahin Yojana 3rd Installment: जल्द आएगी तीसरी किस्त, इस बार सभी महिलाओं को मिलेंगे ₹4500

Majhi Ladki Bahin Yojana 3rd Installment: महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही माझी लाडकी बहिण योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब तक दो किस्तें दी जा चुकी हैं, और तीसरी किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं, तो आपके खाते में जल्द ही ₹4500 आने वाले हैं।

तीसरी किस्त की घोषणा

माझी लाडकी बहिण योजना के तहत 30 सितंबर 2024 से पहले तीसरी किस्त का पैसा महिलाओं के बैंक खातों में जमा कर दिया जाएगा। हालांकि, तीसरी किस्त 15 सितंबर को भेजी जानी थी, लेकिन नई लाभार्थियों के वेरिफिकेशन की वजह से इस प्रक्रिया में कुछ देरी हुई है। अब सरकार ने तीसरी किस्त 30 सितंबर से पहले ट्रांसफर करने की पूरी तैयारी कर ली है।

यह भी पढ़े:- राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर ई-केवाईसी की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 31 दिसंबर 2024 तक कर सकेंगे

अब तक दो किस्तें जारी

इस योजना के तहत अब तक महाराष्ट्र सरकार ने दो किस्तों में कुल ₹3000 की राशि महिलाओं के बैंक खातों में भेजी है। पहली और दूसरी किस्त रक्षाबंधन के अवसर पर 14 अगस्त 2024 को महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की गई थी। अब तीसरी किस्त के रूप में ₹1500 की राशि दी जाएगी, जिससे कुल ₹4500 का लाभ हर महिला को मिल जाएगा।

किसे मिलेगा तीसरी किस्त का लाभ?

- Install Android App -

तीसरी किस्त का लाभ केवल उन महिलाओं को मिलेगा जिनका आवेदन सफलतापूर्वक स्वीकार हो चुका है। इसके अलावा, जिन महिलाओं को पहली या दूसरी किस्त नहीं मिली थी, उन्हें तीसरी किस्त में एक साथ ₹4500 दिए जाएंगे। यदि आपका आवेदन स्वीकार हो चुका है, तो आप निश्चिंत रहें कि यह राशि जल्द ही आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगी।

माझी लाडकी बहिण योजना आवेदन की स्थिति कैसे जांचें?

अगर आप इस योजना में आवेदन कर चुकी हैं और अपनी आवेदन स्थिति जानना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहाँ ‘अर्जदार लॉगिन’ विकल्प पर क्लिक करें, अपना मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉगिन करें। फिर ‘केलेला अर्ज’ विकल्प पर क्लिक करके आप अपनी आवेदन स्थिति देख सकती हैं।

माझी लाडकी बहिण योजना की सूची में नाम कैसे देखें?

माझी लाडकी बहिण योजना की सूची में अपना नाम देखने के लिए आपको वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद ‘Applications Made Earlier’ विकल्प पर क्लिक करें, जहाँ से आप लिस्ट में अपना नाम देख सकती हैं। यह लिस्ट डाउनलोड भी की जा सकती है।

इस योजना के जरिए महाराष्ट्र सरकार आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है। तीसरी किस्त के बाद हर महिला के खाते में कुल ₹4500 जमा हो जाएंगे, जिससे उन्हें थोड़ी राहत मिलेगी और वे अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा कर सकेंगी।

यदि आपने अब तक माझी लाडकी बहिण योजना के लिए आवेदन नहीं किया है, तो आप इसका लाभ उठाने के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर सकती हैं और सरकार की ओर से दी जा रही सहायता का फायदा उठा सकती हैं।

यह भी पढ़े:- Free Silai Machine Yojana List 2024: लिस्ट हुई जारी