शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर में शनिवार को मक्सी रेलवे स्टेशन पर हादसा हो गया। यहां एक मालगाड़ी अनियंत्रित होकर पटरी से नीचे उतर गई। जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी उज्जैन से गुना जा रही थी, तभी मालगाड़ी के 2 डिब्बे नीचे उतर गए। जिससे मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। जानकारी मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
बड़ा हादसा होते-होते टला
शाजापुर के मक्सी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए। जिससे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। हालांकि गनीमत ये रही कि हादसे वाली जगह पर ज्यादा लोग नहीं मौजूद थे। जिसके कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया। के पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों ने मरम्मत के काम का निर्देश दिया है। पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने और ट्रैक को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन घटना के कारणों की जांच कर रही है।
पटरी टूटने के कारण हादसा
जानकारी के मुताबिक पटरी टूटने के कारण मालगाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। जानकारी के मुताबिक पटरी टूटने के कारण मालगाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। रेल अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक खराबी के कारण हादसा होने की संभावना है। जांच के निर्देश दिए गए हैं, उज्जैन से रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंच रही है। अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि हादसे की असली वजह क्या थी। हादसे के कारण रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन कुछ समय के लिए बंद रहा, हालांकि अब धीरे-धीरे रेलमार्ग पर मरम्मत का काम किया जा रहा है।

