jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

इंदौर : कैट रोड केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 2 की मौत

इंदौर। राऊ के नजदीक आरआर कैट रोड पर एक गोडाउन में शनिवार देर शाम आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की चार से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। गोडाउन केमिकल का बताया जा रहा है। मौके पर चार से ज्यादा से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने 2 के मौत की पुष्टि कर दी हैं । लेकिन रहवासियों की माने तो इसमें अन्य लोगों के फंसे होने की बात सामने आई हैं। मृतिका की पहचान ज्योति नीम के रूप में हुई है.. लगातार एसडीआरएफ की टीम भी बचाव कार्य में लगी हुई हैं । एक अन्य व्यक्ति और अंदर दबे होने की बात सामने आई हैं।