jhankar
ब्रेकिंग
करताना में प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने किया शासकीय विद्यालय का निरीक्षण, हितग्राहियों को वितरित ... आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 13 अगस्त को लगेगा पिछले 24 घंटों में जिले में 0.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याओं का निराकरण करना मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य - प्रभार... खेलने से शरीर एवं मस्तिष्क का विकास होता है हरदा में 15 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम पदक विजेता ... मूंग उपार्जन केंद्र पहुंचे प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग टिमरनी के खिड़कीवाला में मूंग उपार्जन व्यवस्थ... मध्य प्रदेश टूरिज्म क्विज-2026: ऐतिहासिक धरोहरों पर छात्रों ने दिखाई शानदार पकड़ विजेता टीम करेगी रा... हरदा जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारम्भ प्रभारी मंत्री सारंग हरदा के जिला चिकित्साल... बस किराए में 50% से 75% तक की भारी वृद्धि जनविरोधी, सरकार तुरंत वापस ले निर्णय – आदित्य गार्गव हरदा में 6 माह में भी नहीं मिली आरटीआई की चाही गयी जानकारी ! आवेदक ने कलेक्टर को शिकायत की 

Makar Sankranti: पतंगबाजी इंसान और पक्षियों की लेता है जान : प्रतिबंध के बावजूद बिक रहा चायनीज मांझा, बाइक सवार युवक की मौत, कई हुए घायल,

चायनीज मांझे से लोग घायल हो रहे तो सवाल यह है कि आखिर प्रशासन ने क्षेत्र में चाइनीज मांझे की बिक्री और भंडारण पर रोक क्यूं नही लगा पाई जबकि चायनीज मांझा मा.न्यायालय के आदेशानुसार प्रतिबंधित है।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : मकर संक्रांति का पर्व आज उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हर त्यौहार खुशिया और उत्साह लेकर आता है जहां वर्ष के प्रारंभ के साथ ही मकर सक्रांति का पर्व तिल गुड़ की मिठास  और भगवान सूर्य की उपासना पवित्र नदियों स्नान दान दक्षिणा के साथ मनाया जा रहा है, तो इसी पर्व से जुड़ी एक प्रथा ने लोगो को दुखी भी कर रखा वह है पतंगबाजी।
इस त्यौहार पर लोग उत्साह और खुशी में पतंग उड़ाते है यह कोई गलत भी नही है बताते है इंसान के दुर्भाग्य और बुरी नजर इस पतंग के सहारे आसमान में चली जाती हैं | इसलिए पतंग उड़ाना अच्छी बात है मगर ये नुकसानदायक तब हो जाती है जब इसको उड़ाने के लिए लोग चायनीज मांझे का उपयोग करते है और चायनीज मांजे में पतंग इसलिए उड़ाते है ताकि दूसरो की पतंग को काट सकें। इसके चक्कर में कई इंसान और पक्षी अपनी जान गवा देते है।
ज्ञात हो कि पूर्व में सरकार ने इस मांझे के प्रयोग को प्रतिबंधित कर रखा है। इस मांजे के कारण कई लोग की जान जा चुकी हैं कोई वाहन से जा रहा है अचानक उसके सामने पतंग आ जाती है और मांझा गले में फंस जाता है जिससे लोग घायल हो जाते है। आसमान में पतंग उड़ते समय कई पक्षी भी चायनीज मांझे से घायल हो जाते है।राह चलते लोगो के लिए भी नुकसान दायक है।
अब यक्ष प्रश्न यह है कि इस चायनीज मांझे को कौन सप्लाई कर रहा हैं और स्थानीय स्तर पर पतंग विक्रेताओं पर अब तक कार्यवाही क्यूं नही की गई। स्थानीय प्रशासन को मालूम है कि मकर संक्राति के दिन लोग पतंग उड़ायेगें तो पहले ही चायनीज मांझे पर पतंग विक्रेता को समझाईश देनी चाहिए मगर प्रशासन की लापरवाही भी सामने आती हैं और कुछ रुपयों के लालच में आकर इसे बेच रहे है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार धार में रविवार की शाम चाइनीज मांझे से बाइक पर बैठा कनिष्क पुत्र विनोद चौहान निवासी लुनियापुरा चपेट आ गई उसकी गर्दन कटने से उसकी मौत हो गई। वही मंगलवार की शाम को छिंदवाड़ा में सिवनी रोड पर थाने के पास बाइक सवार सतीश यादव का गला चाइनीज मांझे से बुरी तरह कटने से युवक घायल हो गया। 20 दिसंबर को पटाखा गोदाम के पास बाइक सवार युवक का गला चाइनीज मांझे से कट गया था। दूसरे के चेहरे पर घाव लगा था।इस प्रकार की घटनाएं सामने आने के बाद भी स्थानीय प्रशासन को सख्त कार्यवाही करनी ही चाहिए।ऐसा नही होने पर और न जाने कितने लोगो के गले यह चायनीज मांझा काटता रहेगा।