jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल: कन्नौद जेल में मकर संक्रांति पर्व मनाया

देवास। देवास जिले की भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जिला टीम ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर संगठन के बैनर तले कन्नौद जेल पहुंचकर मानवीय सेवा और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक माननीय गिरजा शंकर दुबे जी एवं समस्त जेल स्टाफ का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कैदियों को तिल-गुड़ की पट्टी, बिस्कुट एवं ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरित किए गए। साथ ही उज्जैन संभाग चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुनील जलांद्रे ने कैदियों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया और उनसे यह संकल्प भी दिलाया कि वे रिहाई के बाद नशे से दूर रहकर एक सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवन जिएंगे।

- Install Android App -

प्रदेश मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश टांडी ने कहा कि मनुष्य जीवन हमें बड़ी कठिनाई से मिलता है, इसलिए इसे अच्छे कार्यों, परोपकार और मानव सेवा में लगाना चाहिए। उन्होंने कैदियों से अपील की कि घर लौटने के बाद ऐसा कोई कार्य न करें जिससे वे स्वयं या उनका परिवार किसी परेशानी में पड़े।

इस सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रविंद्र कौर, जिला सह-सचिव आदर्श शुक्ला, जिला प्रवक्ता मितेश राठी, जिला सचिव रंजना राय, जिला सदस्य दीपक गुर्जर, अंतिम शौत्रीय एवं महेंद्र गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह आयोजन समाज के प्रति संवेदनशीलता, सुधार और पुनर्वास की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल के रूप में सराहा गया।