jhankar
ब्रेकिंग
25 जून 2026 गुरूवार देश -विदेश से समाचार की मुख्य झलकियां हंडिया : शहादत की याद में सजेंगे ताजिये, शाम 6 बजे होगा विसर्जन! चौपाटी और चाओड़ी पर युवाओं के हैरत... 25 जून 2026, गुरुवार – मध्य प्रदेश के मुख्य समाचार 1. MP में मानसून का कहर: 30 जिलों में बारिश-अलर्... MP में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय, 30 जिलों में बारिश-अलर्ट 25 जून 2026, गुरुवार – हरदा जिले का मौसम ☔ 25 जून 2026, गुरुवार – भारत का मौसम अपडेट 🌦️ 📅 25 जून 2026, गुरुवार का पंचांग और राशिफल बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू! हंडिया : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मन...

Makka Madina : भीषण गर्मी से 1000 हज यात्री की मौत, लोग लापता सूची मे खोज रहे अपने लोग

हज यात्रा से पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण बहुत जरुरी, संक्रमण बिमारी फैलने की सम्भावना…

दिल्ली : मक्का (सऊदी अरब) इस साल सऊदी अरब में भीषण गर्मी के कारण हज यात्रा के दौरान 1000 से अधिक हज यात्रियों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट और सऊदी अरब अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस दौरान सऊदी अरब ने हज यात्रा के दौरान भीषण गर्मी से मरने वालों की संख्या पर कोई टिप्पणी नहीं की है और न ही बताया किस कारण से इनकी मौत हूई है।

परिजन अपने लापता लोगो के लिये हो रहे परेशान –

हालांकि, मक्का के अल-मुआइसम में आपातकालीन परिसर में सैकड़ों लोग अपने परिवार के लापता सदस्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिये कतार में खड़े थे। स्थानीय ऑनलाइन प्रसारित एक लिस्ट से पता चला कि पांच दिवसीय हज के दौरान 550 लोगों की मौत हो गई। दुसरी और
एक चिकित्सक अधिकारी का मानना ​​है कि अस्पताल में कम से कम 600 शव रखे हैं।

हज से पहले स्वास्थ्य परीक्षण जरुरी –

- Install Android App -

हज के दौरान 20 लाख से ज़्यादा लोग सऊदी अरब की यात्रा करते हैं। ज्ञात हो कि पहले भी हज यात्रा के दौरान भगदड़ मचने की घटनाएं और महामारी भी फैल चुकी है। प्रत्येक वर्ष हज के लिए कम आने वाले लोगों को पहले अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कर लेना चाहिए कई बार यहां पर एकत्रित लोगों में संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं।

हालांकि, इस साल मृतकों की संख्या पर कई देशों ने कहा है कि उनके कुछ यात्रियों की मौत मक्का के पवित्र स्थलों पर पड़ने वाली गर्मी के कारण हुई। बुधवार को मुख्य मस्जिद के पास भारतीय यात्री खालिद बशीर बजाज ने कहा कि उन्होंने इस साल हज के दौरान “बहुत से लोगों को बेहोश होकर जमीन पर गिरते देखा.” कई लोगों ने कहा कि वे गर्मी और भीड़ में अपने प्रियजनों से बिछड़ गए !

सऊदी हज अधिकारियों के अनुसार, 2024 में 18.3 लाख से अधिक मुसलमानों ने हज किया, जिसमें 22 देशों के 16 लाख से अधिक लोग और सऊदी के 2,22,000 नागरिक और निवासी शामिल थे।

ब्रेकिंग न्यूज : RO/ARO की परीक्षा का प्रश्न पत्र भोपाल की प्रेस से लीक हुआ था। STF टीम ने प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों सहित 06 लोगों को गिरफ्तार किया