jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

ब्रेकिंग न्यूज : RO/ARO की परीक्षा का प्रश्न पत्र भोपाल की प्रेस से लीक हुआ था। STF टीम ने प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों सहित 06 लोगों को गिरफ्तार किया

उ.प्र. : प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले अब एसटीएफ फोर्स टीम द्वारा कार्रवाई कर भोपाल से 6 आरोपियों को पकड़ा है। ज्ञात हो कि आरओ /एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक हुआ था, इस मामले में एसटीएफ ने जांच में प्रश्न पत्र भोपाल की एक प्रिंटिंग प्रेस से लीक होना पाया गया था । इस मामले में एसटीएफ फोर्स ने दबिश देकर प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी सुनील रघुवंशी सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर इनके पास से एक लैपटॉप 6 मोबाइल 5 ब्लैंक चेक जप्त किए हैं ।

पहले किया स्थानीय गिरोह का भंडाफोड –

मामला प्रदेश की कीडगंज थाने में दर्ज किया गया था पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने पहले बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज से पेपर लीक करने वाले ग्रहों का पर्दाफाश कर स्कूल के कर्मचारी अर्पित आनंद समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था इन्हीं से पूछताछ में पेपर लीक भोपाल की प्रिंटिंग प्रेस से होना पता चला था ।

- Install Android App -

सभी आरोपी हाई एजुकेटेड –

एसटीएफ लखनऊ के इंस्पेक्टर अमित श्रीवास्तव की टीम ने भोपाल में 6 आरोपियों को पकड़ा पूछताछ में पता चला की प्रेस कर्मचारी सुनील रघुवंशी,राजीव नयन मिश्रा, सुभाष प्रकाश और विशाल दुबे ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। सुनील रघुवंशी प्रेस में इंजीनियर के पद पर, सुभाष प्रकाश इंजीनियरिंग कॉलेज में नौकरी करता था। विशाल और राजीव कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्रों से मदद करते थे। इन लोगो की आपस मे बात थी कि उत्तर प्रदेश में होने वाली किसी भी परीक्षा का प्रश्न पत्र छपने के लिए आता है तो वह बताएं । इसके बाद सुनील को पैसा का लालच देकर प्रश्न पत्र लीक करवाया गया सूनील रघुवंशी भोपाल का रहने वाला है बाकी यूपी बिहार के हैं।इनमें राजू में की दोस्त शिवानी भी शामिल है जो राहुल के पैसों का लेनदेन का काम देखती थी।

Harda Big news: सड़क दुर्घटना किसान की बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, हुई मौत