jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Khandwa News: जब तक जमीनी स्तर पर परिणाम नहीं दिखेंगे अतिक्रमण हटाने की मुहिम लगातार ज़ारी रहेगी : निगम

आज फिर उपायुक्त श्री एस आर सिटोले के नेतृत्व में निगम दल एवं यातायात दल ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को अंजाम दिया। आज की कार्यवाही निगम चौराहा से शुरू होकर शहर चौराहा होते हुए हॉस्पिटल एवं पाडवा से होते हुए निगम चौराहे पे वापिस खतम की गई। चालानी कार्यवाही एवं सामान जब्ती की कार्यवाहियां भी हुई , और स्थाई तौर पे किए गए अतिक्रमण को हटाने के दुकानदारों को सख्त निर्देश गए । श्री सिटोले ने आज “या तो खुद ,या हम” सिद्धांत पर काम करने का निर्णय लेते हुए दुकानदारों से कहा की या तो आप सभी तय समय सीमा के अंदर अतिक्रमण हटा लें अन्यथा निगम के पास आपके अतिक्रमण हटाने के पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं।

क्यों आवश्यक है अतिक्रमण हटाना ?

- Install Android App -

इस विषय में बात तो वैसे बहुत लिखी जा सकती है बहुत से तथ्यों के साथ पर मोटे तौर पर हम अगर समझे तो नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाना आवश्यक है क्योंकि यह शहर की सुव्यवस्थित योजना और विकास के लिए महत्वपूर्ण है। अतिक्रमण न केवल यातायात में बाधा उत्पन्न करता है बल्कि सुरक्षा और स्वच्छता के लिए भी खतरा बनता है। अवैध निर्माणों के कारण जल निकासी में समस्याएं उत्पन्न होती हैं, जिससे नाली जाम, पानी निकासी अवरुद्ध होना आदि का खतरा बढ़ता है। इसके अलावा, सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण नागरिकों के उपयोग के लिए उपलब्ध स्थान को सीमित करता है। अतिक्रमण हटाने से न केवल शहर की सुंदरता में वृद्धि होती है, बल्कि नागरिकों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण भी सुनिश्चित होता है। इससे शहर का समग्र विकास और प्रबंधन सुचारू रूप से हो पाता है।
आज की कार्यवाही में उपायुक्त के अतिरिक्त,प्रभारी बाजार अधिकारी श्री अशोक तारे ,सहायक राजस्व अधिकारी श्री प्रकाश राजपूत एवं अतिक्रमण प्रभारी अधिकारी श्री अजय सारसर और अतिक्रमण गैंग के कपिल शर्मा, संदीप यादव ,सचिन यादव, मोहन कनाडा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Harda Big news: सड़क दुर्घटना किसान की बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, हुई मौत