jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

मलाइका का स्टाइलिश अंदाज तेजी से हो रहा वायरल

मुंबई। बालीवुड एक्ट्रेस और पफैशन आइकान मलाइका अरोडा ने मेलबर्न से अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में मलाइका ब्लैक ओवरकोट में नजर आ रही हैं। खुले बाल, आकर्षक मुस्कान और हाथ में स्टाइलिश हैंडबैग उनके लुक को और भी खास बना रहा है। कैमरे की ओर मुड़कर उन्होंने जो ‘पलट’ पोज दिया, उसी ने फैंस का दिल जीत लिया। उनकी पोस्ट पर आते ही हजारों लाइक्स और मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई। इन तस्वीरों में मलाइका अकेले ही नहीं, बल्कि अपनी दोस्तों के साथ भी नजर आ रही हैं। एक फोटो में वह अपनी फ्रेंड्स संग कैमरे की ओर एक साथ ‘पलट’ पोज देती दिखाई देती हैं। इस अंदाज को देखकर उनके फैंस ने तुरंत शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का मशहूर डायलॉग याद दिला दिया। एक फैन ने कमेंट किया, “पलट… वरना प्यार हो जाएगा।” वहीं दूसरे ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “इतनी खूबसूरती लेकर पलटना लीगल है क्या?” कुछ फैंस ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा कि मलाइका हर उम्र में फिट और स्टाइलिश दिखती हैं।

- Install Android App -

एक यूजर ने कहा, “आपने पलट कर देखा और हमारा दिन बन गया।” वहीं एक और फॉलोवर ने उन्हें “स्टाइल क्वीन” बताया। कई लोगों ने उनकी फिटनेस और ड्रेसिंग सेंस की भी जमकर सराहना की। मलाइका अरोड़ा का करियर 1990 के दशक में शुरू हुआ था, जब वह एमटीवी इंडिया पर वीजे के रूप में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता उनके डांस नंबर्स से मिली। 1998 में दिल से फिल्म के गाने छैय्या-छैय्या और 2010 में दबंग का मुन्नी बदनाम हुई आज भी उनके करियर के सबसे हिट गानों में गिने जाते हैं। उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा में रहती है।