ब्रेकिंग
कमिश्नर ने हाई स्कूल भरलाय का निरीक्षण किया, विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर सुधारने के दिए निर्देश लायंस क्लब हरदा सिटी ने दो बेटियों की जमा की फीस ट्रंप के 'डेड इकोनॉमी' बयान पर राहुल गांधी का समर्थन क्या ट्रंप के आरोपों पर चुप रहेंगे प्रधानमंत्री: खड़गे रूस में 16 घंटे में 125 से ज्यादा झटके, फटा ज्वालामुखी रूस ने ट्रंप को दिखाया ठेंगाः यूक्रेन में बरसीं मिसाइलें भारत-रूस रिश्तों पर फिर भड़के डोनाल्ड ट्रंप बारिश से उखडऩे लगी सडक़ें...निर्माण की खुलने लगी पोल सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में छात्र परिषद के चुनाव संपन्न, शर्मा निर्वाचित गुना में बाढ़ के बाद जन आक्रोश : सैकड़ों नागरिकों ने किया चक्काजाम

Man ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो प्रोग्राम मन की बात 104वां एपिसोड को संबोधित कर रहे चंद्रयान पर फोकस

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम मन की बात को संबोधित कर रहे हैं। यह मन की बात का 104वां एपिसोड है। भारत ने हाल ही में चंद्रयान को चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतारा है। इसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम में भी इसी पर फोकस रहा।

23 अगस्त को भारत ने और भारत के चंद्रयान-3 ने ये साबित कर दिया है कि संकल्प के कुछ सूरज, चांद पर भी उगते हैं। मिशन चंद्रयान, नए भारत की उस spirit का प्रतीक बन गया है, जो हर हाल में जीतना चाहता है और हर हाल में जीतना जानता भी है।

- Install Android App -

भारत का मिशन चंद्रयान, नारीशक्ति का भी जीवंत उदाहरण है। इस पूरे मिशन में अनेकों  वुमेन साइंटिस्ट और  सीधे तौर पर जुड़ी रही हैं। इन्होंने अलग-अलग systems के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, प्रोजेक्ट मैनेजर  ऐसी कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं। भारत की बेटियां अब अनंत समझे जाने वाले अंतरिक्ष को भी चुनौती दे रही हैं।

सितम्बर का महीना भारत के सामर्थ्य का साक्षी बनने जा रहा है। अगले महीने होने जा रही G-20 Leaders’s Summit के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है। G-20 Summit के इतिहास में ये अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी होगी।