jhankar
ब्रेकिंग
आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग

सीहोर में खराब खाने और दूषित पानी से हुई कई छात्रों की तबीयत खराब

सीहोर। सीहोर स्थित VIT इंस्टीट्यूट कैंपस में बुधवार की रात हड़कंप मच गया। हॉस्टल में खराब खाने और दूषित पानी की वजह से कई छात्रों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक तीन छात्रों की मौत की गंभीर सूचना भी मिल रही है, हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

छात्रों का आरोप है कि मामले को दबाने के लिए कॉलेज प्रबंधन उन पर तरह-तरह का दबाव बना रहा है। शिकायत करने वाले छात्रों को धमकाया जा रहा है और विरोध करने वालों के साथ मारपीट तक की घटनाएं सामने आई हैं। इन आरोपों के चलते छात्रों में भारी रोष देखने को मिला।

- Install Android App -

कैंपस का माहौल देर रात बेहद तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित छात्रों ने हॉस्टल ब्लॉक और प्रशासनिक विंग के बाहर जमकर हंगामा किया। छात्रों ने परिसर के कुछ हिस्सों में आग भी लगा दी, जिसके चलते कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। कॉलेज प्रशासन के रवैये और गंभीर आरोपों ने स्थिति को और अधिक विस्फोटक बना दिया है।

इसी दौरान कैंपस में खड़ी एक बस में भी आग लगा दी गई। बताया जा रहा है कि कुछ छात्रों की तबीयत काफी बिगड़ी है और उनमें पीलिया के लक्षण पाए गए हैं। छात्रों की संख्या लगभग दो दर्जन बताई जा रही है। यूनिवर्सिटी में हुए इस हंगामे के वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हंगामे को देखते हुए VIT कॉलेज प्रबंधन ने 30 नवंबर तक अवकाश घोषित कर दिया है।