jhankar
ब्रेकिंग
नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने पर्युषण में किए 10 उपवास, तप से दी धर्म-साधना की मिसाल आर्मी की ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे संजय धनवारे का बानापुरा में भव्य स्वागत खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’

सर्व ब्राह्मण समाज संगठन की बैठक आयोजित,7 मार्च को मनाएंगे फाग उत्सव

हरदा – सर्व ब्राह्मण समाज संगठन की एक बैठक रविवार शाम को सिध्दिविनायक हनुमान मंदिर स्थित कार्यालय में रखी गई।बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने की।इस दौरान फाग उत्सव,एक तिथि एक त्यौहार कैलेंडर विषय पर चर्चा की गई।बैठक के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य पंडित ओमप्रकाश पुरोहित,चंद्रकांत शुक्ला,संयोजक नितेश बादर,दीपक शुक्ला,विवेक बादर ने अपने विचार व्यक्त किए।

महामंत्री उत्तम तेनगुरिया ने बताया कि संगठन द्वारा फाग उत्सव 7 मार्च को मनाया जाएगा।फाग उत्सव कार्यक्रम प्रभारी मनीष व्यास,प्रशांत शर्मा एवं मार्गदर्शक गजानंद डाले को बनाया गया।इस दौरान संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने ब्राह्मण समाज को क्षति या अपमानित करने वाली घटनाओं तथा अन्य कुत्सित मानसिकताओं के विरुद्ध उग्र आंदोलन करने की बात कही।

- Install Android App -

उन्होंने कहा कि आज सोमवार को दोपहर 1 बजे परशुराम चौक पर सभी सामाजिक बंधु एकत्रित होकर रिलीज टीजर फिल्म घूसखोर पंडत का विरोध कर ज्ञापन सौंपेंगे।उन्होंने सभी सामाजिक बंधुओं से उपस्थित होने का आग्रह किया है।

बैठक के दौरान वरिष्ठ सदस्य विष्णु बादर एवं नार्मदीय ब्राह्मण समाज संगठन में नवनियुक्त युवा अध्यक्ष अक्षय नेगी का सम्मान किया गया।वहीं नार्मदीय ब्राह्मण समाज युवा संगठन के पदाधिकारी शुभम गार्गव, शिवम साकल्ले,अतुल पारे,आशीष बिल्लौरे,आलोक

साकल्ले,प्रवीण काशिव का सम्मान किया गया।बैठक के दौरान अतुल शुक्ला,अरुण तिवारी महिला इकाई सचिव अदिति गुरु,अश्लेषा शुक्ला,ममता पाराशर, प्रीति शर्मा, शानू शर्मा,सुदीप मंडलोई,नवीन शर्मा,प्रशांत शर्मा,दीपक चौबे,प्रशांत पाराशर सहित समाजजन उपस्थित थे।