jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Mer Mummy बनकर पत्नी जिनिलिया डिसूजा संग 10 साल बाद पर्दे पर लौटेंगे रितेश देशमुख

रितेश दशमुख और जिनिलिया डिसूजा बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं। 3 फरवरी को दोनों की शादी को 10 साल पूरे हो गये और इतना ही अर्सा हो गया इन दोनों कलाकारों को एक साथ पर्दे पर देखे हुए। मगर, अब रितेश और जिनिलिया के फैंस के लिए खुशखबरी है। इनकी दसवीं मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर इन दोनों की नई फिल्म का एलान हुआ है। फिल्म का शीर्षक है मिस्टर मम्मी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसके साथ रितेश और जिनिलिया एक दशक के बाद पर्दे पर साथ में वापसी करेंगे। 

चार फरवरी को मेकर्स ने फिल्म की घोषणा पोस्टरों के साथ की। इन पोस्टर्स पर रितेश और जिनिलिया को प्रेग्नेंट दिखाया गया है और टैग लाइन है- भरपूर दिल कॉमेडी पेट से। मिस्टर मम्मी का निर्देशन शाद अली कर रहे हैं, जबकि भूषण कुमार और हैक्टिक सिनेमा प्राइवेट लिमिटेड निर्माण कर रहे हैं। पोस्टरों के साथ साझा की गयी जानकारी के मुताबिक फिल्म की कहानी एक ऐसे जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी विचारधारा बच्चे की बात आने पर एकदम अलग हो जाती है। फिल्म में इस काल्पनिक विचार को कॉमिक अंदाज में एक्सप्लोर किया जाएगा कि अगर आदमी प्रेग्नेंट हो जाए तो क्या होगा? 

- Install Android App -

बता दें, रितेश और जिनिलिया आखिरी बार 2012 की फिल्म तेरे नाल लव हो गया में साथ आये थे। शादी के बाद इन दोनों को कभी पर्दे पर साथ आने का मौका नहीं मिला। इस दौरान रितेश लगातार फिल्मों में नजर आते रहे, मगर जिनिलिया की स्क्रीन प्रेजेंस कम हो गयी थी।

रितेश और जिनिलिया का बॉलीवुड डेब्यू भी एक साथ मुझे तेरी कसम फिल्म से 2003 से हुआ था। इसके बाद दोनों 2004 की कॉमेडी फिल्म मस्ती में साथ आये थे। मिस्टर मम्मी रितेश और जिनिलिया की साथ में चौथी फिल्म होगी। जिनिलिया ने दक्षिण भारतीय सिनेमा की कई हिट फिल्मों में काम किया है। जिनिलिया की आखिरी रिलीज इट्स माई लाइफ है, जो 2020 में आयी थी।