ब्रेकिंग
छात्र छात्राओं को कुर्मी गौर समाज के शीर्ष नेतृत्व ने किया मंच पर सम्मान,छात्र छात्राओं के खिल उठे च... पेट दर्द से पीड़ित बालिका का डॉक्टरों ने किया आपरेशन! आपरेशन के बाद जो पेट से जो निकला उसे देख हुए है... आज भोपाल, इंदौर और हरदा का कैसा रहेगा मौसम!  जनपद सदस्य के पुत्र पर मारपीट का आरोप, थाने में की शिकायत, निजी भूमि पर कब्जा करने का आरोप झालावाड़ मॉक ड्रिल के दौरान अचानक हड़कंप, भागे जिला कलेक्टर और एसपी सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले दर्जनो लोगो पर कार्यवाही! पहलगाम की घटना के बाद पाकिस्तान के स... विशेष खबर: उपभोक्ताओं को जून में ही मिलेगा 3 माह का एक मुश्त राशन Aaj ka rashifal: आज दिनांक 1 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: जिला अस्पताल में गुटखा खाकर थूकने वाले 5 लोगों पर लगाया जुर्माना आंगनवाड़ी केन्द्रों में 1 से 15 जून तक 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन अवकाश

#MeToo के चपेट में ऑल इंडिया रेडियो, मेनका गांधी ने दिए जांच के आदेश

देश में इन दिनों #MeToo अभियान की लहर है। इसके ज़रिये सैकड़ों महिलाएं ख़ुद के साथ हुए यौन दुर्व्यवहारों की घटनाएं सोशल मीडिया पर ज़ाहिर कर चुकी हैं। इनमें कई दुर्घटनाएं उनके साथ कार्यस्थल पर हुई हैं। पिछले कुछ समय से ऑल इंडिया रेडियो में यौन शोषण के कई मामले सामने आए हैं जिसे लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से जांच की मांग की है।

महिला कर्मचारियों ने बताई आपबीती 
खबरों के अनुसार ऑल इंडिया रेडियो के कई स्टेशनों से यौन शोषण के मामले सामने आए हैं। ये मामले अधिकतर कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाली महिला कर्मचारियों के साथ ही हुए हैं। इनमें से कुछ महिलाएं यहां दो दशकों से काम कर रही थीं लेकिन शिकायत करने के बाद से अब उन्हें काम नहीं दिया जा रहा है। हाल ही में ऑल इंडिया रेडियो कैजुअल अनाउंसर एंड कम्पेरेस यूनियन (AICACU) ने मेनका गांधी को चिट्ठी लिखी थी, जिसके बाद उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को मामले में सही जांच करने को कहा है।

- Install Android App -

आरोपियों पर नहीं हुई कार्रवाई
शिकयतों के अनुसार सभी आरोपी ऑल इंडिया के परमानेंट कर्मचारी है। आरोप लगने के बाद कुछ को आरोप मुक्त कर दिया गया तो कुछ को ट्रांसफर कर दिया गया है। इसके अलावा उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। AICACU ने मेनका को लिखे खत में बताया था कि कैजुअल अनाउंसर या रेडियो जॉकी खुद पर हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज नहीं उठा पाते क्योंकि उन पर हमेशा नौकरी जाने का डर बना रहता है।

महिलाओं को नौकरी जाने का डर 
खत में कहा गया कि जिस भी कर्मचारी ने यौन शोषण जैसी शिकायत की उसे नौकरी से निकाल दिया जाता है और उसका साथ देने वालों को भी ऐसी ही स्थितियों का सामना करना पड़ता है। पीड़ित महिलाओं ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि उनके स्टेशन हेड उनको गलत तरीके से छूते तक हैं। जबसे उन्होंने शिकायत की है तब से उन्हें कोई असाइनमेंट (काम) नहीं मिल रहा है।