ब्रेकिंग
निर्जला एकादशी व्रत सबसे कठोर है!   इस दिन फलाहर तो दूर जल तक ग्रहण नही करते। सरपंच सचिव पर उप सरपंच भारी ग्राम पंचायत में चल रही मनमानी हिटलरशाही गरीब बुजुर्ग दंपत्ति को बिजली क... सार्वजनिक स्थानो पर नही होगी कुर्बानी:अवैध पशु कुर्बानी को लेकर दिल्ली सरकार सख्त Aaj ka rashifal: आज दिनांक 6 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,...

METOO पर सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली का खुलासा, कहा- 5 साल की उम्र में हुआ था यौन शोषण

मुंबई: बॉलीवुड में इन दिनों MeToo सबसे ज्यादा हॉट टॉपिक बना हुआ है। अब हर कोई इस मुद्दे पर खुलकर बात कर रहा है। इस मूमेंट की वजह से जाने माने सेलेब्रिटीज जो अच्छी जगहों बैठकर लोगों और महिलाओं की बराबरी की बातें करते थे। उन को लेकर महिलाएं हैरान करने वाले खुलासे कर रही हैं। हाल ही में सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सोमी अली ने एक इंटरव्यू में अपवे साथ हुए यौन शोषण की स्टोरी शेयर की।

- Install Android App -

सोमी ने कहा- ”5 साल की उम्र में हमारे घर में काम करने वाले सहायक ने मेरा यौन शोषण किया था। जब मुझे यूएस में यूनिवर्सिटी और हाई स्कूल में बातचीत के लिए बुलाया गया था, तो वहां मौजूद बच्चों से मैंने ये घटना शेयर की थी। ” वे आगे कहती हैं, ”मुझे लगता है कि अपने निजी अनुभव शेयर करने चाहिए, इससे दूसरों को बोलने का हौसला मिलता है। वे पीड़ित बनकर खुद को अपमानित महसूस नहीं करेंगे।”

बता दें कि सोमी का क्रश सलमान खान थे।सलमान की फिल्म मैंने प्यार किया देखने के बाद से ही वह सलमान को दिल दे बैठी। उस वक्त वह 15 साल की थी। सलमान के साथ शादी करने के लिए वह भारत आईं थीं। सलमान और सोमी की मुलाकात महबूब स्टूडियो में हुई थी। दोनों का अफेयर आठ साल तक चला था। सोमी कई सालों से बॉलीवुड से दूरी बनाए हुए हैं। वह अमेरिका में एक एनजीओ चलाती हैं जो पीड़ित महिलाओं की मदद करता है।