मकड़ाई एक्सप्रेस 24 महु : शहर के निजी अस्पताल की तीसरी मंजिल से नीचे जाने के लिए कुछ लोग चढ़े तभी अचानक लिफतट नीचे गिर गई जिसमें चार लोग घायल हो गए और उनका उपचार भी उसी अस्पताल में चल रहा हे। घटना रात 10 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार भात खेड़ी क्षेत्र के निवासी राधे गुर्जर, अर्जुन पथरिया और कुलदीप गुर्जर यह लोग अपने परिजन राजाराम से मिलने प्लाऊडन रोड गेटवेल अस्पताल में मिलने आए थे । यह लोग जब तीसरी मंजिल से नीचे जाने के लिए लिफ्ट मेें चढ़े तो वह गिर गई जिसमें 4 लोग घायल हो गए। सभी का इलाज इसी अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सभी की हालत ठीक है।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-16-at-4.03.44-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-19-at-11.35.16-AM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/Takshshila-Kukrawad-1-scaled.jpg)