ब्रेकिंग
अभा साहित्य परिषद के अधिवेशन में शामिल हुए जिले के साहित्यकार 9 बच्चों की मां ने प्रेमी से मिलकर पति की कर दी हत्या हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा: ई-केवायसी व आधार फिडिंग कार्य की गति बढ़ाएं ! कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में दिये निर्देश घरेलू विवाद मे पत्नि ने पति की फावड़े से काटकर की हत्या ! पत्नि के चरित्र पर शंका करने से उपजे विवाद... इजराईल ईरान जंग: अमेरिका के युद्ध विराम प्रस्ताव को ईरान ने स्वीकार कर लिया ! ईरान के विदेश मंत्री स... उपभोक्ता आयोग का आदेश: 4 किसानों को मिलेंगे फसल बीमा राशि के 4.50 लाख रूपये Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खातेगांव में "अंजुमन बैतुलमाल न्यास" द्वारा कैरियर गाइडेंस कैंप का आयोजन, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ल... टिमरनी: 2 पंचायत सचिवों को सूचना का अधिकार में जानकारी नहीं देना पड़ा भारी ! राज्य सूचना आयोग ने ठोक...

प्रेमी की बेवफाई से आहत होकर नाबालिग ने लगाया मौत को गले!

नाबालिग की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले परिजनो मोहन नगर थाने का घेराव कर प्रेमी और उसके परिवार पर कार्यवाही की मांग की।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24भिलाई ।स्थानीय रायपुर नाका निवासी किशोर किशोरी के बीच प्रेम संबंध था। लड़की के परिजनो को पता चला तो उन्होने लड़के  के घरवालों से दोनों की शादी की बात की। लड़के के घरवालों ने साफ मना कर दिया।

लड़के के घर वालो ने किया शादी से इंकार

मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग किशोरी व नाबालिग किशोर के बीच प्रेम संबंध था l 27 अप्रैल को नाबालिग को लड़का अपने साथ लेकर गया था। रात को वापस छोड़ दिया। लड़की के घरवालों ने इसके लिए नाबालिग को डांट लगाई।

- Install Android App -

परिवार वालों को पता चला कि दोनों में प्रेम संबंध है। लड़की के घरवालों ने दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया। लड़के के घरवालों से बात की गई।

लड़की वालों की शादी की बात को लड़के वालों ने नहीं माना। शादी से साफ इनकार कर दिया। उसके बाद लड़की के घरवालों ने बेटी पर लड़के से खतरे का अंदेशा जताया। थाने में आवेदन भी दिया। घरवालों व आसपास के लोगों को लड़की के प्रेम संबंध की जानकारी लग गई l

लड़की आई डिप्रेशन में

इसे लेकर नाबालिग काफी गुमशुम रहने लगी। वह डिप्रेशन में आ गई थी।उसके बाद से लड़की गुमशुम सी रहने लगी थी। सोमवार को उसने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।लड़की पांच मई को घर में अकेली थी। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली l

 

घटना के बाद मंगलवार को परिजनों के साथ आसपास के लोग मोहन नगर थाना पहुंचे। लड़की की आत्महत्या के लिए लड़के को जिम्मेदार ठहराया। परिजनों की मांग है कि लड़के को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए। इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।