jhankar
ब्रेकिंग
ई-टोकन स्थगित, अब हाइब्रिड पद्धति से मिलेगा खाद पटवारी के पास नाम दर्ज कराने पर मिलेगी तारीख नर्मदा के घाटों पर स्नान और नौकायन प्रतिबंधित जिला एवं स्थानीय स्तर पर गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह खाद्य प्रतिष्ठानों से घी के नमूने लिये दूध व पनीर के नमूने अवमानक पाये जाने पर नोटिस जारी हर घर तिरंगा अभियान: खिलाड़ियों ने घर-घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प तिरंगा रैली में गूंजे भारत मात... स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित वर्षा के दौरान सुरक्षा को लेकर कलेक्टर की अपील नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें नागर... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा कलेक्टर कार्यालय ने सोलर पैनल से बचाए 30 हजार रूपये प्रशासन ने की आमजन से सौर ऊर्जा अपनाने की ... सार्वजनिक मंदिर में पूजा पर रोक वार्डवासियों ने एसडीएम विजय राय से की शिकायत,एसडीएम ने सीएमओ अमर सिं...

MLA Viral Video: उम्र 70 साल 3 बार के विधायक मेवाराम का युवती के साथ अश्लील वीडियो वायरल, हुई पूरे राजस्थान में किरकिरी, पार्टी ने भी निकाला

बाड़मेर : चालीस साल राजनीति में रहकर पूरे राजस्थान में अपना नाम का परचम लहराने वाले पूर्व विधायक और पूर्व नपा अध्यक्ष रहे मेवाराम जैन की बुढ़ापे में किरकिरी हो गई। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर प्रेम लीला करते एक युवती के साथ विधायक के अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद भूचाल मच गया। उनके समर्थको का शर्म से सिर झुक गया। वही राजनीति में विरोधी पार्टी के लोगो ने सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया। हजारों कमेंट्स किए।

विडियो फोटो के स्क्रीन शार्ट फेसबुक व्हाट्सएप ग्रुप पर देखे गए। पूर्व विधायक अपने क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। लेकिन उनकी जरा सी गलती ने उनके जीवन भर कमाए हुए मान सम्मान को एक मिनिट में मिट्टी में मिला दिया।इधर कांग्रेस पार्टी ने भी शनिवार देर शाम उनको पार्टी से निकाल दिया।

- Install Android App -

बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता निलंबित कर दी गई है। तीन बार के विधायक और नगरपालिका के अध्यक्ष रहे मेवाराम जैन के अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार देर रात को यह निर्णय लिया गया। मेवाराम जैन पर जोधपुर के राजीव गांधी नगर थाने में बलात्कार का मामला भी दर्ज है।

गौरतलब है कि अश्लील वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ था, जिसमें भाजपा ने आरोप लगाया था कि यह वीडियो बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन का है। शनिवार रात को एक और वीडियो करीब 33 मिनट का वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रतिक्रियाएं आने लगी और इसकी निंदा हुई। कांग्रेस की ओर से इसको लेकर कोई बयान नहीं दिया गया लेकिन शनिवार रात को कांग्रेस ने एक आदेश जारी कर मेवाराम जैन की कांग्रेस से प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर पार्टी से निष्कासित कर दिया।