jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

इंदौर : लव जिहाद के शक में 6 से ज्यादा युवक पकड़े गए

इंदौर। हरताली तीज के पावन पर्व पर राजवाड़ा पर आयोजित भव्य भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंगलवार रात बड़ा बवाल खड़ा हो गया। सांसद शंकर लालवानी द्वारा हर साल की तरह आयोजित इस धार्मिक आयोजन में इंदौर शहर की हजारों महिलाएं और परिवार मौजूद थे। इसी दौरान अचानक माहौल उस समय बिगड़ गया जब भीड़ में शामिल कुछ मुस्लिम युवक हिंदू नाम बताकर महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगे।

बजरंग दल विभाग सह संयोजक अविनाश कौशल ने बताया कि भजन संध्या में बहन-बेटियों की बड़ी संख्या मौजूद थीं। तभी कुछ संदिग्ध युवक भीड़ में घुसकर महिलाओं को गलत तरीके से छूने और छेड़छाड़ करने लगे। जब बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पकड़ा और नाम पूछा तो पहले उन्होंने हिंदू नाम बताया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उनका असली नाम मुस्लिम निकला। इसके बाद युवकों को पुलिस के हवाले किया गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने करीब आधा दर्जन से अधिक मुस्लिम युवकों को पकड़कर उनकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंपा।

- Install Android App -

लव जिहाद का खेल, बर्दाश्त नहीं-इंदौर विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर ने कहा, यह कोई पहली बार नहीं है। हिंदू समाज के बड़े आयोजनों में मुस्लिम युवक नकली पहचान बनाकर घुस आते हैं और महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं। यह सब लव जिहाद की साजिश का हिस्सा है। बजरंग दल ने ठाना है, लव जिहाद मिटाना। आगामी सभी बड़े महिला कार्यक्रमों में बजरंग दल सुरक्षा व्यवस्था संभालेगा।

एसीपी हेमंत चौहान ने संभाला मोर्चा-घटना के बाद मौके पर एसीपी हेमंत चौहान ने मोर्चा संभाला। पिछले दो वर्षों से लगातार ऐसे मामले सामने आने के बाद इस बार पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। राजवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में बैरिकेट्स लगाए गए थे। एसीपी चौहान ने बताया कि हमने परिवार सहित आने वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया और संदिग्ध, नशे में धुत या फालतू घूमने वाले युवकों को मौके से पकड़कर थाने भेजा गया। कुछ की मौके पर खातिरदारी भी हुई। सूत्र बताते हैं कि पुलिस अब पकड़े गए युवकों की पहचान, पृष्ठभूमि और उद्देश्य की गहराई से जांच कर रही है। वहीं हिंदू संगठनों ने ऐलान किया है कि यदि ऐसे मामले दोहराए गए तो वे कड़ा आंदोलन करेंगे।