jhankar
ब्रेकिंग
जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा मुख्यमंत्री का हरदा दौरा बना चर्चा का विषय, पत्रकारों से दूरी और कांग्रेस विधायक को 2 घंटे इंतजार इंदौर में BJP कार्यकर्ता को थाने में पीटने का मामला CJP Protest: दिल्ली कूच से पहले बड़ी कार्रवाई, फ्लाइट के अंदर से अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रा... विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र, 13 सड़कों के निर्माण की उठाई मांग रहटगांव में सागौन तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, चार फरार जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने माचक उपनहर और मुहाल माइनर का किया निरीक्षण

MP Big News : पुलिस आधी रात को रेत माफिया पर कार्यवाही करने पहुंची, रेत माफिया के गुर्गों ने पुलिस का किया घेराव, की फायरिंग

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुरैना : अवैध रेत उत्खनन की जानकारी मिलते ही झुंडपुरा पुलिस टीम ने आधी रात को तिंदोखर घाट पर कार्यवाही की पुलिस की अचानक हुई कार्यवाही से रेत माफिया घबरा गए और रेत से भरी ट्रॉलियों को छोड़ भाग खड़े हुए। पुलिस ने बताया कि चिन्नौनी थाना क्षेत्र के तिंदोखर घाट पर अवैध रेत उत्खनन की सूचना मिलने पर पुलिस टीम शुक्रवार शनिवार की दरम्यानी रात में चंबल नदी किनारे कार्यवाही के उद्देश्य से पहुंची जहां उन्होने एक दर्जन से अधिक ट्रॉलियों पर रेत का भराव करते हुए रेत माफिया को देखा।

रेत माफिया ने पुलिस का घेराव कर की फायरिंग –

झुंडपुरा पुलिस टीम में 6-7 लोग ही थे जबकि रेत माफिया की 14 वाहन जिसमें वाहन चालक मजदूर सहित अन्य लोग करीब 20 से 25 लोग होेंगे उन्हे पुलिस की उपस्थिति का भनक लग गया और अंदाजा इस बात का था, कि पुलिसबल संख्या में कम हैं। कुछ ही देर में रेत माफिया के लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। अंधेरे में ताबड़तोड़ हुई फायरिंग से पुलिसकर्मी दहशत में आ गए और जान बचाने के लिए इधर-उधर छिप गए। इसका फायदा उठाकर रेत माफिया पुलिस के कब्जे से सात ट्रैक्टरों तो ट्रॉली को छीनकर भाग निकले। फायरिंग की सूचना मिलते ही रात में कैलारस, पहाड़गढ़, देवगढ़ और संबलगढ़ थाने की पुलिस टीमें चंबल नदी के घाट पर पहुंची।

- Install Android App -

पुलिस टीम ने 12 ट्रालियों को जप्त कर थाने लाई –

पुलिस ने रात में ट्रैक्टरों की व्यवस्था कर मौके पर मिली 12 ट्रॉलियों को जप्त कर लिया। चंबल के घाट से ट्रॉलियों को लाना भी पुलिस के लिए खतरे से काम नहीं था। इसलिए पाँच थानों की पुलिस रात 3.00 बजे के करीब भारी सुरक्षा के बीच अवैध से भरी इन ट्रॉलियों को थाने लाई।

यूपी अजब गजब: पति की मौत के बाद दो पत्नी पहुंची अनुकंपा नौकरी पाने विभाग में कुछ देर बाद तीसरी पत्नी भी आ धमकी। एक पत्नी भोपाल की है। अधिकारियों के उड़े होश