jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

यूपी अजब गजब: पति की मौत के बाद दो पत्नी पहुंची अनुकंपा नौकरी पाने विभाग में कुछ देर बाद तीसरी पत्नी भी आ धमकी। एक पत्नी भोपाल की है। अधिकारियों के उड़े होश

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। मामला सामने आने के बाद अधिकारियों और विभाग के पसीना छूट गया। की अब करे तो क्या करे। दरअसल यहां सिंचाई विभाग में एक कर्मचारी की मौत के बाद अनुकंपा नौकरी मांगने का मामला आया जहा विभाग में तीन पत्नियां पहुंच गईं।एक नौकरी पर 3 पत्नियों के दावे से विभाग के अधिकारी भी चकरा गए हैं।

सिंचाई विभाग के माताटीला खंड का है। यहां सिंचाई खंड में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संतोष कुमार की कैंसर की वजह से 6 फरवरी को मौत हो गई थी।

पत्नी नंबर 1 का दावा।

पति की मौत के बाद उनकी जगह नौकरी की मांग लेकर तालबेहट निवासी क्रांति वंशकार पहुंचीं।

क्रांति वंशकार ने संतोष के मृत्यु प्रमाण पत्र समेत वारिसयान समेत अन्य दस्तावेज अफसरों को सौंपे।

 पत्नी नंबर 2 भोपाल की सुनीता का दावा।

उसके कुछ दिन बाद भोपाल की रहने वाली सुनीता वर्मा भी कार्यालय आ धमक पड़ी। सुनीता ने भी खुद को संतोष की पत्नी बताया और नौकरी देने की गुहार लगाई।

- Install Android App -

अफसरों ने जब कागजात मांगे तब सुनीता ने भी शादी के कार्ड, फोटो व अन्य दस्तावेज सौंप दिए।

तीसरी पत्नी भी सिंचाई विभाग पहुंची। 

तो अधिकारियों के उड़े होश।

बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं के कागजात देख अफसरों के होश उड़ गए। इधर, पहले पहुंची दो महिलाओं के कागजातों की छानबीन चल ही रही थी।

इसी बीच तालबेहट की रहने वाली राजो भी माताटीला कार्यालय आ पहुंची। राजो ने भी खुद को संतोष की पत्नी बताया और अब वे नौकरी पाने का दावा कर रही हैं कि उन्हें पति की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिलनी चाहिए।

तीनों ही खुद को सिंचाई विभाग के कर्मचारी की पहली पत्नी ठहरा रही हैं।और नौकरी देने की मांग कर रही हैं। इतना ही नहीं तीनों महिलाओं ने कर्मचारी के साथ शादी संबंधी अभी दस्तावेज वीडियो फोटोज भी पेश किए हैं।

इस मामले अभियंता पंकज सिंह का कहना है कि मामले की

छानबीन कराई जा रही है।