मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुरैना : जिले में इस घटना ने शिक्षक के पेशे को शर्मसार कर दिया है। वेलेंनटाईन डे के अवसर पर एक शिक्षक ने अपनी छात्रा को हाथ पकड़कर जबरन गले लगाया। शिक्षक की इस हरकत से छात्रा घबरा गई और उसकी तबियत बिगड़ गई। स्वजनों को बेटी की तबियत खराब होने की सूचना मिली तो उसे वह घर पर लाए जहां उसने अपने साथ हुई हरकत के बारे में परिजनों को बताया।
पीड़ित छात्रा परिजनों के साथ पहुंची थानें –
छात्रा के परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ थानें में शिकायत दर्ज कराई। कक्षा 10वीं की छात्रा अपने पिता व भाई के साथ शहर के थाने पहुंची। छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि मंगलवार को वह स्कूल में थी। इसी दौरान शिक्षक यथार्त अग्रवाल आया और उसने छात्रा का हाथ पकड़कर पहली मंजिल पर ले गया। जहां छात्रा से छेड़छाड़ करते हुए जबरन उसको गले लगा लिया।शिक्षक की इस हरकत से घबराई हुई छात्रा उसे धक्का देकर वहां से भागी और स्कूल प्रिंसिपल को पूरी बात बताई। प्रिंसिपल व आरोपित शिक्षक ने छात्रा को चुप रहने को ही कहा। इस पर छात्रा की तबियत खराब हो गई। छात्रा की तबीयत की जानकारी पिता को मिली | छात्रा को घर लाया गया तब उसने पूरा घटनाक्रम सुनाया। जौरा पुलिस ने आरोपित शिक्षक पर पाक्सो एक्ट व छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है।
________________________________
यह भी पढ़े –
- PMKVY 2024: के अंतर्गत फ्री में ट्रेनिंग एवं सर्टिफिकेट पाने का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन जमा
- Manrega Yojana 2024: अब मनरेगा में मजदूरों को मिल रहा घर बैठे रोजगार, और मजदूरी का पैसा भी सीधे खातें में, जाने
- किसान क्रेडिट कार्ड वालों के लिए खुशखबरी, अब किसानों को मिलेंगे 3 लाख रुपए, देखे पूरी जानकारी
- सरकार ने जारी की ई-श्रम कार्ड वालों के लिए नई खुशखबरी, अब सबको मिलेंगे 2 लाख रुपए, देखें पूरी जानकारी
- विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत ऐसे करो आवदेन, मिलेगा ₹3 लाख का लाभ

