jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

MP Big News: 5 साल पहले 2 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया था पटवारी, अब 3 साल की मिली सजा

भोपाल : प्रदेश के शिवपुरी जिले में पांच साल पहले एक पटवारी ने किसान से दो हजार की रिश्वत की मांग की थी। किसान द्वारा इसकी शिकायत लोकायुक्त से की गई थी। पांच साल बाद अब इस मामले में पटवारी को तीन साल की सजा कोर्ट ने सुनाई।

न्यायालय विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार जिला शिवपुरी ने पटवारी मुकेश धाकड़ को 2 हजार रुपए की रिश्वत लेने पर 3 साल का सश्रम कारावास एवं 5 हजार रु. के अर्थदंड से दंडित किया है। मामले में लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर की ओर से पैरवी अविशेष लोक अभियोजक सुनील त्रिपाठी की है।

अभियोजन के अनुसार शिवपुरी तहसील के मुडेरी हल्का पटवारी मुकेश धाकड़ ने किसान मोहन सिंह भदौरिया निवासी राजा की मुडेरी से खेत का सीमांकन कराने के एवज में 2000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। किसान ने पटवारी के खिलाफ लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर में शिकायत कर दी। लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर ने 14 जून 2019 को आरोपी पटवारी मुकेश धाकड़ को उसके निवास नबाव साहब रोड शिवपुरी में 2000 रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रेप कर लिया था।

- Install Android App -

विवेचना के बाद आरोपी के खिलाफ विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार जिला शिवपुरी में चालान पेश किया। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुना और साक्ष्यों के आधार पर पटवारी को दोषी पाते हुए कोर्ट ने धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 3 साल के सश्रम कारावास एवं 5000 रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया है।

________________________________

Photo हरदा की आज की ताजा खबरे यह भी पढ़े ( पढ़ने के लिए क्लिक करे ) –