jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

Killer Mother Case: कलयुगी मां बनी हत्यारिन अपनी 11 साल की बेटी की कर दी हत्या, पिता दरवाजा खटखटाता रह गया

मुंबई : कहते है ‘पुत कपूत हो सकता है माता कुमाता नही’ मुंबई में ऐसी ही एक दिल को झकझोर कर रख देने वाला मामला सामने आया जहा एक कलयुगी मां ने अपनी ही बेटी को मार डाला। वोरिवली का यह पूरा मामला है। बेटी की हत्या करने के बाद हत्यारिन मां ने खुद भी अपने हाथ का नस काट ली।
इसके बाद उसने पति से खुद को बचाने की गुहार लगाई। पति ने पुलिस के मदद से पत्नी को बचा लिया लेकिन बच्ची की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मां के खिलाफ हत्या की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बेटी की हत्या करनेवाली मां का नाम रेखा सोलंकी (46) है। रेखा ने खुद को बच्ची के साथ घर में बंद कर लिया था। जिसके बाद अपने 11 साल के बच्ची की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी और खुद के हाथ की नस काट ली। उसका पति बाहर दरवाजा खटखटा रहा था, लेकिन वह दरवाजा नहीं खोली। थोड़े समय बाद वह खुद चिल्लाने लगी कि उसने अपने बेटी की हत्या कर दी है और नस काट ली। उसे कांदिवली पश्चिम स्थित डॉ बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है और बच्ची की मृत्यु हो गई।

मानसिक रोगी थी मां तीन दिन से नही खाई थी दवा –

- Install Android App -

अधिकारियों ने बताया कि रेखा के पति के मुताबिक महिला को मानसिक बीमारी थी। बताया जाता है की पिछले तीन दिनों से उसने दवा नहीं खाई थी। जिस वजह से वह ज्यादा वाइब्रेंट हो गई। और उसने अपनी 11 साल की मासूम बेटी रुहानी सोलंकी को मार डाला।

________________________________

Photo हरदा की आज की ताजा खबरे यह भी पढ़े ( पढ़ने के लिए क्लिक करे ) –