jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

MP Big Breking News: हथियारबंद बदमाशो ने गौशाला मचाया उत्पात : लापता हुए 70 गोवंश

जबरन गौशाला मे घुसकर लूटपाट की कीमती सामान को नुकसान पहुचाया,70 से अधिक गौवंश को साथ ले गए !

साधु संतों ने प्राशासन से की सख्त कार्यवाही की मांग

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर।जिले के खमरिया थाना क्षेत्र स्थित मटामर गौशाला में हथियार बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने न केवल गौशाला में तोड़फोड़ की, बल्कि वहां बंधे 250 में से करीब 70 गोवंश को जबरदस्ती उठा ले गए। जिनका अब तक कोई पता नही चला है। गौशाला संचालक ने इस पूरे मामले को गोवंश के कत्लेआम होने का संदेह की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस को सौंपा घटना का वीडियो

गौशाला संचालक ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दिए गए हैं, जिसमें बदमाश तांडव मचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से लैस बदमाश गौशाला में घुसते हैं और वहां के गोवंश को जबरदस्ती बाहर निकालते हैं।

- Install Android App -

गौशाला संचालक ने दावा किया है कि वारदात के बाद क्षेत्र में कई जगहों पर गोवंश के कटे हुए सिर और धड़ मिले हैं। ऐसे में संदेह गहराता जा रहा है कि इन मवेशियों को अवैध रूप से काटा गया है। घटना के बाद गौशाला संचालक रामजी शरण महाराज ने स्थानीय साधु-संतों के साथ मिलकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और इस हमले के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

गौशाला में लूटपाट पर जल्द हो कार्यवाही

गौशाला में लूटपाट और संपत्ति को नुकसान के साथ कई कीमती सामान भी चोरी हुए। गौशाला के संचालक रामजी शरण महाराज का कहना है “यह सिर्फ गौशाला पर हमला नहीं, बल्कि हमारी आस्था पर हमला है। 70 से अधिक गोवंश गायब हैं, और हमें संदेह है कि उनका कत्लेआम किया गया है।प्रशासन को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए.” वहीं संत समाज की ओर से स्वामी कलीनंद महाराज ने चेतावनी देते हुए कहा कि “अगर दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो हम उग्र आंदोलन करेंगे। गौमाता की रक्षा के लिए हम किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं.”

पुलिस की कार्यवाही शुरू हुई जांच

गौशाला संचालक द्वारा पुलिस को CCTV वीडियो सौंपने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. एसीपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पुलिस टीमें गठित कर लापता गोवंश की तलाश की जा रही है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौशाला में हुई इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग इस मामले में जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस की जांच के नतीजे और प्रशासन की कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। गौशाला में हुई इस घटना ने पूरे जबलपुर को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस जांच जारी है।