MP BIG News खातेगांव: तीन मासूम बच्चो को पुलिस ने ढूंढ निकाला,इंदौर में मिले बच्चे, आरोपी युवक गिरफ्तार
सीसीटीवी में कैद हुआ था युवक, देर रात इंदौर पहुंची पुलिस टीम
खातेगांव : शहर में गुरुवार को तीन मासूम बच्चो को किडनैप कर अज्ञात युवक अपने साथ भगाकर ले गया था। इस मामले में पुलिस को सफलता मिली है। देर रात मुखबिर की सूचना पर और जगह जगह लगे सीसीटीवी फुटेज साइबर सेल की मदद से खाते गांव सतवास की पुलिस टीम ने इंदौर में आरोपी युवक कमल पिता देवीलाल निवासी को पकड़ा , तीनो मासूम बच्चो को पुलिस ने सुरक्षित अभिरक्षा में ले लिया। उनको खातेगांव लाया जा रहा है।
गुरुवार सुबह 11 बजे खाते गांव के अनीस भाई बेल्डिंग बड़ा मोहल्ला के तीन बच्चों को घर के पास से एक युवक किडनैप कर ले गया ।
घटना केमरे में कैद हुई है। उसके बाद पुलिस एक्शन में आई और जगह जगह टीम बनाकर बच्चो की तलाश में दविश दी गई।
सूत्रों कि माने तो आरोपी युवक कन्नौद का बताया जा रहा है। बच्चो को किडनैप कर वह कहा ले जा रहा था। क्या किसी बड़े चोर गिरोह से उसका संबंध है। पुलिस सख्ती से पूछताछ करती है तो अन्य खुलासे हो सकते है।
खबर आगे अपडेट हो रही है।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)