ब्रेकिंग
अब मध्य प्रदेश में वोटर लिस्ट में खामियां तलाशेगी कांग्रेस मालवा-निमाड़ में झमाझम बारिश के आसार, 23 जिलों में बरसेंगे बादल दिग्विजय सिंह का बयान : सिंधिया से रिश्ते और कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान बिहार में दो वोटर आईडी विवाद: अब डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का नाम जुड़ा यमुना खतरे के निशान के करीब सिवनी मालवा: ग्राम शिवपुर में सड़क किनारे गड्ढे में धान रोपाई कर ग्रामीणों का अनोखा विरोध   हरदा जिले के किसानो के लिए अच्छी खबर: उर्वरक वितरण सोमवार को प्रात: आठ बजे से होगा। हंडिया : भक्ति, परंपरा और भाईचारे का संगम — हंडिया में भुजरिया पर्व पर उमड़ा जनसैलाब, नर्मदा तट पर प... पीएम मोदी ने तीन वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी संघ प्रमुख भागवत इंदौर आए, बैठक में 180 समाजों के प्रमुखों से किया संवाद

MP big news: ट्रॉले ने चार वाहनों को टक्कर मारी आग का गोला बन गए चारो वाहन, वाहनों में कुछ लोग जिंदा जलने की भी आशंका,गणपति घाट पर हुई घटना

मध्यप्रदेश के धार में राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर सोमवार करीब 7 बजे हुआ। मिली जानकारी में एक ट्रॉले ने चार वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गाड़ियों में आग लग गई। इसमें कुछ लोगों के जिंदा जलने की आशंका है।

बताया जा रहा है कि घाट पर उतरते समय एक ट्रॉला बेकाबू और दूसरी लेन में चला गया। यहां उसने दो ट्रक, एक कार और एक बाइक को चपेट में ले लिया।

- Install Android App -

आग लगने की सूचना पर धामनोद और काकड़डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। धामनोद और महेश्वर से पहुंची फायर ब्रिग्रेड ने आग बुझाने की कोशिश की। दो घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।

हादसा एबी-रोड पर फिलहाल एक लेन को बंद कर दिया गया है। दूसरी लेन से ट्रैफिक को निकाला जा रहा है। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को अलग-अलग किया जा रहा है।