jhankar
ब्रेकिंग
सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की लंबी कतारों से लगा भीषण जाम, प्रशासन नाकाम हंडिया: नहर की सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतज... बिना शासकीय अनुमति के सिखा रहे कार चलाना, प्रशासन मौन हरदा में 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को करवा चौथ पर यातायात प्रभारी वर्षा गौर की अनूठी पहल, पत्नियों के हाथों पतियों को पहनवाए हेलमेट टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत, स्थानीय पास की नई दरें तय अनियमितता के चलते हरदा में दो पटाखा प्रतिष्ठान सील ! टिमरनी तहसील में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई देवास जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन  राजस्थान-एमपी से मुंबई तक बेटियों की सौदेबाजी का काला सच

Harda: स्व. वाजपेयी की जयंती मनाने इकट्ठे हुये कुल 8 भाजपाई !

हरदा । स्थानीय भाजपा कार्यालय ‘कमलकुंज’ में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रद्धेय अटलजी की जयंती कार्यक्रम (25 दिसंबर) में कुल 8 भाजपाई ही इकट्ठे हुए । शामिल लोगों से ज़्यादह संख्या दीवार पर लगी तस्वीरों की देखी गयी ।

अब इस बेरुखी का कारण तो भाजपा जानें । पर सोशल मीडिया में वायरल तस्वीरों में इतनी कम तादाद को देखके सबको हैरत हुई। जबकि कुछ समय पूर्व  सम्पन्न हुए चुनाव में कार्यालय खचाखच भरे रहते देखे गए हैं। हालांकि भाजपा को विजयश्री नहीं मिल पाई।

मिडिया प्रभारी ने बताया कि मंत्री जी भाई साहब कमल पटेल  स्थानीय नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित थे।

इधर, भाजपा के मीडिया के प्रभारी ने कहा कि सूचना सभी को दी थी। हो सकता है सभी को न मिली हो।

- Install Android App -

◆ यह थे मौजूद –  जयंती कार्यक्रम में कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा,  मनोहरलाल शर्मा , नितेश बादर बलराम काले, दीपक नेमा सहित तीन अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

◆ क्या कहा इन्होंने –

सुबह दस बजे का कार्यकम था। दस से बारह लोग भाजपा कार्यालय कमल कुंज में थे। सूचना तो भेजी थी, हो सकता है कि सभी को मिली  नहीं हो। स्टेडियम पर भी कार्यक्रम था। मंत्री जी भाई साहब वहां शामिल हुए थे।

दीपक नेमा मिडिया प्रभारी भाजपा हरदा