jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया में स्वच्छता के नाम पर कार्रवाई, 50 से 250 रुपये जुर्माने से दुकानदारों में नाराजगी;... गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण...

MP Big News : घरेलू विवादों से परेशान नारकोटिक्स अधिकारी ने सल्फास खाकर की आत्महत्या

एक व्यक्ति अपने परिवार की खुशी के लिए रात दिन मेहनत करता हैं मगर परिवार के लोगो के साथ तालमेल न बैठने के कारण घरों में अक्सर लड़ाई झगडे़ होने लगते है,हालात इतने गंभीर हो जाते है कि लोग आत्महत्या तक करने को मजबूर हो जाते है। ऐसा ही एक मामलें में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ग्वालियर में पदस्थ अधीक्षक ने कोल्ड ड्रिंक में सल्फास मिलाकर पीकर आत्महत्या कर ली।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ागांव स्थित ऍमराल्ड ग्रीन हाऊसिंग सोसायटी में रहने वाले सेलवा मुर्गन नारकोटिक्स ब्यूरो में अधीक्षक थे। 4 अक्टूबर को उन्होने अपने घर में ही कोल्ड ड्रिंक में सलफ़ास की गोलियां मिलाकर पी ली थीं। ज़ब उनकी तबियत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखा गया। बीते रोज उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके बाद अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को अस्पताल से सूचना मिलते ही अमला अस्पताल पहंुचा। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों के सुपुर्द कर दिया।

- Install Android App -

पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास

मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 31 मई को भी उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की थी। आत्महत्या करने वह रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे। उन्हें यहां आरपीएफ और जीआरपी ने बचाया था। इसके बाद उन्हें परिवार वालों के सुपुर्द करवाया। उनकी काउंसलिंग भी करवाई गई थी। पत्नी से झगड़ा होने के बाद वह आत्महत्या करने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। प्रारम्भिक पड़ताल में सामने आया है कि आत्महत्या कि वजह गृह क्लेश ही है।