jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Bhopal नर्मदापुरम : सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती दुष्कर्म के अंजाम तक पहुंची, जन्मदिन पार्टी के बहाने दोस्त ने युवती को घर ले जाकर किया दुष्कर्म

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नर्मदापुरम। आजकल सोशल मीडिया इंस्टाग्राम फेसबुक पर आसानी से लड़के लड़कियां एक दूसरे से दोस्ती कर लेते हैं ऐसा ही एक मामला नर्मदापुरम का है जहां भोपाल बेरसिया के युवक ने युवती से इंटरनेट पर सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती की और एक दिन युवती से मिलने नर्मदापुरम पहुंचा जहां उसने जन्मदिन की पार्टी के बहाने उसे अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद में वह उसका लगातार शारीरिक शोषण करने लगा। शिकायत मिलने पर मिसरोद पुलिस ने दुष्कर्म और एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

जन्मदिन की पार्टी के बहाने युवती को अपने साथ भोपाल ले आया

- Install Android App -

मिसरोद थाने के एएसआइ जसवंत सिंह के मुताबिक 30 वर्षीय युवती नर्मदापुरम जिले की रहने वाली है। कुछ माह पहले इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती बेरसिया में रहने वाले दीपेश यदुवंशी से हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। इसी बीच छह सितंबर को दीपेश नर्मदापुरम युवती से मिलने पहुंचा। वहां पर उसने युवती को बताया कि उसका जन्मदिन है। इसके बाद वह उसे जन्मदिन की पार्टी में शामिल करने के बहाने युवती को अपने साथ भोपाल ले आया। यहां पर उसने  अपने घर में युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध किया तो दीपेश ने जल्द ही उसके साथ शादी करने की बात कहते हुए उसे चुप करा दिया। इसके बाद वह नर्मदापुरम पहुंच कर युवती का शारीरिक शोषण करने लगा।

शादी करने से किया इंकार

हाल ही में युवती ने उससे शादी करने की बात कही तो उसने मना कर दिया। साथ ही युवती को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। इसके बाद पीड़िता ने नर्मदापुरम क्षेत्र के थाने में शिकायत की थी। नर्मदापुरम पुलिस ने दुष्कर्म और एट्रोसिटी एक्ट के तहत शून्य पर केस दर्ज कर केस डायरी मिसरोद थाने भेज दी। मिसरोद थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।