jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

Mp Big News: बिस्किट देने के बहाने बुलाकर युवक ने 5 वर्ष की बालिका के साथ किया दुष्कर्म !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 धार : नालछा थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम सराय में एक मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां, एक 35 वर्षीय युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली 5 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का सामना किया। घटना के बाद पीढ़ित बालिका ने अपने घर में आकर इस हादसे की जानकारी परिवार को दी। बालिका के परिजनों ने ग्रामीणों को सूचित किया और नालछा थाने को पुलिस की सूचना दी। बच्ची को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां से उसे इंदौर रेफर किया गया।

थाना प्रभारी ईश्वरसिंह चौहान ने बताया कि ग्राम सराय में गुरुवार दोपहर 3:30 बजे 5 साल की नाबालिग बच्ची को उसके पड़ोसी 35 वर्षीय जगन पुत्र गोविंद ने बिस्किट देने के बहाने बुलाकर अनैतिक कृत्य किया। इसके बाद बच्ची घबरा गई और उसने घर जाकर इस घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी।

माता-पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने गंभीरता के साथ इस मामले की जाँच शुरू की है। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी चौहान ने बताया कि आरोपी फरार है, और उसकी खोज शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा। इस घटना के बाद से ग्राम सराय के लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है, और समाज में इस शर्मनाक घटना की निंदा हो रही है। ग्रामीण भी आरोपी की खोज में सहयोग कर रहे हैं।