jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

Harda Big News: राजस्थान पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरदा आई, दहेज प्रताड़ना और 420 के मामले में, होटल मालिक और बेटा फरार !

पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी और देवर पर दहेज प्रताड़ना और 420 का केस था दर्ज उदयपुर थाने में –

हरदा : शुक्रवार सुबह अचानक राजस्थान पुलिस की एक टीम हरदा कोतवाली पहुंची। उसके बाद पुलिस अधिकारी सिंधी कॉलोनी में पहुंचे। जहा दहेज प्रताड़ना और धोखाधड़ी के एक मामले में अन्नपूर्णा होटल के मालिक हिमांशु पेशवानी पिता गुरुमुख पेशवानी के घर दबिश दी। लेकिन मौके पर कोई नही मिला। उसके बाद अन्न पूर्णा होटल पर भी आरोपियों को पकड़ने गए। लेकिन वहा से भी पुलिस टीम को बेरंग लोटना पड़ा। टीम के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ओम प्रकाश गुर्जर ने बताया कि उदयपुर में महिला थाने में एक महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना धोखाधडी का केस दर्ज था। उन्हे नोटिस दिया गया था। लेकिन वो उपस्थित नही हुए। उनकी गिरफ्तारी वारंट था। उनकी तलाश में आए थे। उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। देखे विडियो –

- Install Android App -

क्या था पूरा मामला…

शहर की बड़ी सिंधी कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार पर उनकी बहू ने उदयपुर महिला थाने में दहेज प्रताड़ना और 420 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। उदयपुर के प्रतान नगर निवासी पीड़िता की शिकायत पर पति हिमांशु पेशवानी पिता गुरुमुख पेशवानी, अन्नपूर्णा भोजनालय के मालिक ससुर गुरुमुख दास पेशवानी पिता रिजुमल पेशवानी, सास अंजू पेशवानी पति गुरुमुख दास, जेठ विक्की हिमानी पिता गुरुमुख दास पेशवानी, जेठानी पूजा हिमानी पति विक्की हिमानी और देवर राहुल पेशवानी पिता गुरुमुख दास पेशवानी पर केस दर्ज किया है।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी रीति-रिवाज के साथ 23 जनवरी 2023 को हरदा शहर के मैरिज गार्डन से हुई। विवाह में उसके पिता व मायके वालों ने सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया। शादी के 4 दिन वाद ही पति हिमांशु शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करने लगा।

गाली-गलौज से रोका तो पीड़िता का हाथ मरोड़कर बाहर निकाल दिया। वह बाहर बैठी रात भर रोती रही। सास, ससुर को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने कहा कि मेरा बेटा शराब पीता है तो तेरे बाप की नहीं पीता। इसके बाद उसे एक लाख रुपए मायके से लेकर आने के लिए प्रताड़ित किया। पीड़िता ने बताया कि पति के एक महिला से संबंध हैं। उससे शादी करने की भी इच्छा है, लेकिन परिवार के लोगों के दबाव में हिमांशु ने उससे शादी की। पीड़िता ने कहा कि देवर भी उसके साथ गलत हरकत करता था। इसकी जानकारी ससुर सहित अन्य लोगों को दी तो उन्होंने कहा कि हमारे घर में ऐसा ही चलेगा। इसके बाद ससुर व देवर उसे 13 जून 2023 को इंदौर उसकी बहन के घर छोड़ आए। इसके बाद वह अपने पीहर उदयपुर चली गई। पीड़िता ने उदयपुर शहर के महिला थाने में पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी और देवर के खिलाफ भादवि की धारा 354, 420, 498 ए, 406, 323 और 341 में केस दर्ज किया था।