jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

MP Big News : वन कार्यालय में लिपिक ने शराब पीकर महिला कर्मचारी से की गाली गलौच, अभद्रता

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सिंगरौली : वन विभाग के कार्यालय के लिपिक ने पहले तो आफिस में शराब लेकर आया और वहां शराब पी फिर सहकमी महिला कर्मचारी के साथ गाली गलौच की। इसका एक विडियों भी वायरल हो गया। इस वीडियो में महिला कर्मी के साथ गली गलौच कर धमकी देते दिख रहा है। लिपिक को सेवा से मुक्त करा दिया है।

वन मंडल अधिकारी ने की कार्यवाही –

- Install Android App -

वन मंडल अधिकारी सिंगरौली के कार्यालय में पदस्थ लिपिक का दफ़्तर में बैठकर शराब पीने का एक वीडियो वायरल हुआ। इस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए वन मंडल अधिकारी ने लिपिक को दफ़्तर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। जांच टीम की रिपोर्ट आने के बाद लिपिक को सेवा से मुक्त कर दिया गया।

महिला कर्मचारी ने अधिकारी से की थी शिकायत –

मामले में लिपिक के विरुद्ध महिला कर्मचारी ने शिकायत में बताया था कि लिपिक शिवराज सिंह आए दिन गालियां देता रहता है। आफिस में बैठकर शराब पीता है। शिकायत में आरोप लगाया है कि लिपिक अपने पास धारदार हथियार रखता है। एक महिला ने ऑफिस में गाली गलौच करने से मना किया तो लिपिक और तेजी से गाली देते हुए महिला को परिवार सहित खत्म करने की धमकी देने लगा। वह रिवाल्वर से डराता धमकाता है। फोन पर धमकी देता है। पीड़ित महिला कर्मी ने अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए के पुलिस अधीक्षक को भी आवेदन पत्र और शराबी का वीडियों आडियों भी साथ में दिया है।