jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

MP News: ‘ट्राले की जोरदार टक्कर’ ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े, दुर्घटना में 03 की हुई मौत 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नरसिंहपुर : वाहनों को सावधानी से चलाया जाना आवश्यक जरा सी लापरवाही जान माल को नुकसान पहुंचा सकती है। मंगलवार को शहर में एक तेज रफ्तार 16 चक्का ट्राले की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना घायल तीसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार चींचली में गोटी टोरिया कोल माइंस के पास  कोयला लाद कर आ रहा ट्राला ग्राम मोह पानी में अचानक अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी।

भीषण टक्कर में हुए ट्रैक्टर के दो टुकड़ों –

- Install Android App -

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बंट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक विनोद कौरव भी घायल हो गया। अनियंत्रित ट्राला ने पास ही खड़े ट्रैक्टर को भी टक्कर मारी। ट्रैक्टर को टक्कर मारने के बाद ट्राला पलट गया और अनियंत्रित ट्राले की चपेट में आने से सड़क के किनारे खड़े कमलेश गौड़ पिता रघुवीर ठाकुर उम्र 20 वर्ष, रामजी पिता छोटा ठाकुर उम्र 18 वर्ष, सुनील ठाकुर पिता रमेश ठाकुर उम्र 18 वर्ष तीनों मोहपानी निवासी ट्रॉले के पलटने से उसकी चपेट में आ गए।

इसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे युवक को जिला अस्पताल लाया जा रहा था रास्तें में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची चीचली थाना पुलिस ने ट्राला चालक को गिरफ्तार कर लिया है और तीनों युवकों के शव को गाडरवारा स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।