jhankar
ब्रेकिंग
खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त पुलिस ड्राइवर फिरोज खान का करोड़ों का साम्राज्य, लोकायुक्त के रडार पर पुलिस रिकॉर्ड में था मृत, युवक 58 घंटे बाद जिंदा मिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन का जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया सम्मान मेरठ सौरभ हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी, जज बोले- अधर्म को सजा देना ही धर्म सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- धर्म बदलने पर नहीं मिलेगा जाति आरक्षण का लाभ गंगा नदी में डूबी नाव, 13 लोगों की मौत, मृतकों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां

Mp Big News: दोस्त के विवाद में बेकसूर नाबालिग को घेरकर मार दी गोली, CCTV में कैद हुए हत्यारे !

ग्वालियर : ग्वालियर में बीती रात एक 17 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नाबालिग किशोर अपने दोस्त के विवाद में उसका साथ देने गया था। यहां पर विवाद बड़ा तो जिसके लिए गया वो दोस्त अपनी जान बचाकर भाग गया। और बेकसूर नाबालिग को छह बदमाशों ने घेर लिया और फायर कर दिया। गोली नाबालिग के जबड़े में लगी और सिर को चीरते हुए निकल गई। साथी उसे वहीं तड़पता हुआ छोड़कर भाग गए। घटना शुक्रवार शाम मुरार इलाके के छह नंबर चौराहा की है। 17 साल का इमरान खान रैपिडो राइडर था। वह कस्टमर को ड्रॉप कर घर लौट रहा था। रास्ते में उसे पड़ोस में रहने वाला प्रिंस मिला। प्रिंस उसे अपने साथ अनूप राजावत की बर्थडे पार्टी में मेला ग्राउंड ले गया। इसी पार्टी में गोलू भी आया था। गोलू को अरविंद का कॉल आया, उसने कहा- हिम्मत है तो छह नंबर चौराहा पर आकर मिल गोलू के साथ प्रिंस, अनूप, इमरान और अरविंद के पास पहुंचे।

अरविंद के साथ पहले से छह लड़के खड़े थे। अरविंद ने साथियों के साथ हमला कर दिया। गोलू, प्रिंस और अनूप भागने लगे। अरविंद और उसके साथियों ने इमरान को घेर लिया। उन्होंने उस पर फायर कर दिया। इमरान की मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने उसे बिड़ला हॉस्पिटल पहुंचाया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहा आरोपियों की तलाश जारी है।

- Install Android App -

सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश –

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास CCTV खंगाले। फुटेज में हत्या के स्पॉट पर करीब 10 से 12 लड़के विवाद करते नजर आए। रात का समय होने पर फुटेज इतने साफ नहीं है। एक वीडियो में दिख रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।इधर मृतक इमरान के परिवार वालों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।